Taurus Tarot Card Horoscope Today 07 May 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: कार्य के सिलसिले में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात व्यक्तिगत फैसले लेने में मदद कर सकती है. किसी जरूरतमंद करीबी व्यक्ति की मदद करना पड़ सकती है. इस समय अपने बजट का ध्यान जरूर रखें. नए व्यक्तियों से मुलाकात करते समय अपने मान-सम्मान का ख्याल रखें. किसी की आलोचनात्मक बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. इसको प्रतिक्रिया देने के लिए सही शब्दों का चयन करें.
कार्य की अधिकता और मानसिक तनाव के चलते कुछ स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इस स्थिति में बीच-बीच में आराम करना बेहतर रहेगा. इस कार्य की सफलता से आगे के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है. जल्द ही किसी बड़ी परियोजना में कार्य करने का अवसर मिल सकता है. इस परियोजना में काफी बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है. अपने कार्य को लेकर आपका नजरिया अन्य लोगों से भिन्न होने के कारण कई बार वैचारिक मतभेद हो सकते है.
ऐसी स्थिति में धैर्य और संयम के साथ सामने वाले लोगों की बातों ओर योजनाओं को समझा जा सकता है. प्रिय की आर्थिक स्थिति में असमानता परिजनों को स्वीकृति देने का फैसला नहीं लेने दे रही है. इस समय आप दोनों कुछ करीबी मित्रों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास कर सकते हैं. किसी भी तरह का ऐसा जोखिम अभी ना उठाएं, जो आपके रिश्तों में कड़वाहट ले आएं. इस समय अपने कदम सोच समझकर उठाएं. जरा से भी गलती आगे भविष्य में परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं, इसलिए सही समय ओर सही स्थिति के लिए चीजों को रोका जा सकता है.
स्वास्थ्य: जल्दबाजी में कार्यों को पूरा न करें. इससे किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते है.
आर्थिक स्थिति: अपने खर्चों को सीमित करें. जल्द ही परिवार में कोई स्थिति निर्मित हो सकती है, जिसके लिए पैसों की आवश्यकता पड़ जाएं.
रिश्ते: लोगों के साथ अपना व्यवहार मधुर बनाएं. व्यवहार की कठोरता लोगों के साथ रिश्ते खराब कर सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं