विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: मां की सेहत की चिंता, कार्य की अधिकता से परेशान, रुके कार्यों को लेकर प्राथमिकता

Taurus Tarot Card Horoscope Today 05 May: Two of wands की ऊर्जा रुके कार्य को पूरा करने, निर्णय पर अडिग रहने, किसी को हस्तक्षेप न करने देने की सलाह लेकर आ रही है. आइए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: मां की सेहत की चिंता, कार्य की अधिकता से परेशान, रुके कार्यों को लेकर प्राथमिकता

Taurus Tarot Card Horoscope Today 05 May Vrashbh Tarot Card Rashifal: मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. रुके हुए कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करें. मां की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है. नई नौकरी या नया कोई अवसर प्राप्त हो सकता है. अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करें. कार्यों की विफलता का डर दिमाग से निकालें, जो होगा उसका सामना शांति से करें. ईश्वर पर विश्वास बनाए रखें. दूसरे लोग आपकी काबिलियत और योग्यता से प्रभावित हो सकते हैं. अपने किए फैसलों पर दृढ़ता दिखाएं. किसी को आपके ऊपर हावी न होने दें.

यदि कोई बार बार आपके जीवन में हस्तक्षेप करने का प्रयास कर रहा हैं, तो उसको सीधे तरीके से समझा दें. करीबी व्यक्ति की मदद से प्रिय के साथ चल रही अनबन को समाप्त कर सकते है. अत्यधिक सफलता की चाह में कार्य की अधिकता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कार्य के साथ आराम भी आवश्यक है. इस बात का ध्यान जरूर रखें.

जीवनसाथी का बर्ताव आपके व्यवसायिक रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है. नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी. अच्छी वेतन वृद्धि भी हो सकती है. किसी नए स्थान पर प्रस्थान का विचार बना सकते है. उच्च अधिकारी से हुआ विवाद आपके कार्यों में रुकावट ला सकते हैं...इस समय इस गलती में सुधार कर सकते हैं. व्यवहार की नम्रता आगे के लिए अच्छे अवसर प्राप्त के मौके बना सकती है. गलत संगत से दूर रहें.

स्वास्थ्य: खानपान में सुधार लाएं. अत्यधिक मीठी चीजों के सेवन से परहेज रखें.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रयास सफल होंगे. कुछ नए धन कमाने से स्त्रोत ढूंढने के प्रयास करेंगे.

रिश्ते: किसी नए कार्य की शुरुआत में परिजनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिल सकता है.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrishbh Rashifal Aaj, Vrishbh Tarot Card Rashifal, Taurus Rashifal 05 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Taurus, Tarot Card Daily Horoscope Vrishbh, Aaj Ka Rashifal, 05 May Rashifal, 05 May Horoscope, आज का राशिफल, 05 मई का राशिफल, Taurus Tarot Card Horoscope Today 05 May 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com