विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: बड़े अवसर की प्रतीक्षा, महिला मित्र की मदद से निर्णय लेना, वैवाहिक जीवन में संतुलन

Taurus Tarot Card Horoscope Today 04 May: Queen of swords की ऊर्जा गलत लक्ष्य का चयन करने, संतान सुख की प्राप्ति, जल्दबाजी में निर्णय न लेने की सलाह लेकर आ रही है. आइए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: बड़े अवसर की प्रतीक्षा, महिला मित्र की मदद से निर्णय लेना, वैवाहिक जीवन में संतुलन

Taurus Tarot Card Horoscope Today 04 May Vrashbh Tarot Card Rashifal: स्थितियां अनुकूल है. इस समय पुरानी नकारात्मक बातों को बाहर निकलने की कोशिश कर सकते है. किसी बड़े निर्णय में किसी महिला मित्र से सलाह ले सकते है. जीवनसाथी के साथ रिश्तों को सुधारने के लिए किसी ऐसी महिला के साथ विवाद हो सकता है, जो सामने वाले को आपके खिलाफ भड़का रही हो. कार्य क्षेत्र में किसी नए अधिकारी के आगमन पर वातावरण में सकारात्मक बदलाव आ सकते है. इस स्थिति में पुराने कार्यों में तेजी आ सकती है. दूसरों के साथ बेवजह लड़ाई झगड़े न करें. गलत कार्य या व्यक्ति का समर्थन न करें. सत्य का साथ दें.

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. परिवार की बुजुर्ग महिला की बातों को अनसुना न करें. किसी करीबी व्यक्ति के साथ उसके कार्यों में सहयोग कर सकते है. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. बेटी/बहन की उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है. नई जगह पर सामंजस्य कायम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. जीवन में संतुलन लाने की कोशिश कर रहे है.

कार्यों को पूरा उत्साह और लगन से पूरा करेंगे. किसी बड़े अवसर की प्रतीक्षा कर सकते है. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. नए पद की जिम्मेदारियां ज्यादा होने से तनाव हो सकता है. विद्यार्थियों या युवा वर्ग को करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव से बचना चाहिए. किसी अच्छे करियर सलाहकार से मदद ली जा सकती है.

स्वास्थ्य: बालों के झड़ने को लेकर चिंतित हो सकते है. खानपान में पौष्टिकता लाएं.

आर्थिक स्थिति: धन का निवेश कर सकते है. दूसरों की देखा देखी धन खर्च न करें.

रिश्ते: विवाहित लोगों को अतीत के रिश्तों से दूर रहने की कौशिश करना चाहिए. इससे मन में सुकून और शांति बनी रहेगी.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrishbh Rashifal Aaj, Vrishbh Tarot Card Rashifal, Taurus Rashifal 04 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Taurus, Tarot Card Daily Horoscope Vrishbh, Aaj Ka Rashifal, 04 May Rashifal, 04 May Horoscope, आज का राशिफल, 04 मई का राशिफल, Taurus Tarot Card Horoscope Today 04 May 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com