Aries Tarot Card Horoscope 29 June 2026 Mesh Tarot Card Rashifal:- दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च या कर्ज लेने से बचें. किसी से किया गया कोई वादा समय पर पूरा करें, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है. पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आती नज़र आ सकती है. संपत्ति से जुड़े मामले को किसी की मध्यस्थता से सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं. चतुराई और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में कार्य करेंगी. भविष्य की अपनी योजनाओं को ज्यादा लोगों के सामने उजागर न करें. इससे आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है.
व्यवसायिक/Professional:- व्यवसाय में आ रही छोटी-मोटी परेशानियों का समय रहने हल ढूंढ लेना बेहतर रहेगा. साझेदारी से जुड़े मामलों में पारदर्शिता रखना आवश्यक है, इस बात को लेकर लापरवाही न करें. सरकारी कार्यों को करते समय किसी अधिकारी से बहसबाजी न करें. धैर्य और संयम के साथ कार्य को पूरा करने की योजना बनाएं. जल्दबाजी में कार्यों को पूरा करते समय खुद को सुरक्षित रखें. जरा सी भी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है.
स्वास्थ्य/Health:- किसी पुराने दर्द को लेकर परेशानी बढ़ सकती है. इस मौसम में असंतुलित खानपान सेहत के लिए नुकसानदायक रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:- दिखावे के चक्कर में पैसों की फिजूल खर्ची आपके पारिवारिक बजट को खराब कर सकती हैं.
रिश्ते/Relationship:- वैवाहिक संबंध में किसी व्यक्तिगत बात को लेकर तनाव हो सकता है. बेकार की बातों पर मन और समय खराब ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं