विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: परिवार में खुशहाली का माहौल, नए मकान में गृह प्रवेश की योजना बन सकती है

Pisces Tarot Card Horoscope 24 August: Four of wands की ऊर्जा नए मकान में गृह प्रवेश को लेकर उत्साहित, किसी असफलता को लेकर परेशान व असंतुष्ट तथा परेशानियों में धैर्य और संयम बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है.

Pisces Tarot Card Rashifal: परिवार में खुशहाली का माहौल, नए मकान में गृह प्रवेश की योजना बन सकती है
मीन राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 24 August 2026 Meen Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी के विवाह की सूचना हर्षोल्लास बढ़ा सकती है. नए मकान में गृह प्रवेश की योजना बन सकती है. कुछ छोटी-छोटी महत्वपूर्ण होने की उम्मीद नजर आ रही है. लंबे समय से परिवार के लिए किए गए कार्यों का प्रतिफल जल्द ही मिल सकता है. उन बातों को लेकर चिंतित ना हो, जिनका पूरा होना संभव नहीं है. 

व्यवसायिक/ Professional:

किसी परियोजना के शुरुआत में असफलता मन को असंतुष्ट कर सकती है. इस स्थिति में अपना धैर्य और संयम न खोएं. पुनःकोशिश बेहतर परिणाम लेकर आएगी इस बात का विश्वास बनाए रखें. अत्यधिक भौतिक सुख गलत मार्ग पर ले जा सकते हैं. कार्य क्षेत्र में किसी की मजबूरी का फायदा ना उठाएं. कार्य को कठिन परिश्रम से अच्छी सफलता प्राप्ति तक ले जाया जा सकता है. शॉर्टकट के पीछे ना भागे. किसी की बातों में आकर अनैतिक कार्य न करें. अत्यधिक धन की लालसा परेशान कर सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:

गले में लगातार खराश और दर्द हो सकता है. ठंडी चीजों से दूरी रखें. घरेलू उपचार से इस समस्या से दूर हो सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

कहीं किया गया धन निवेश अभी अच्छा प्रतिफल नहीं दे रहा है. इस बात से परेशान  हो सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

बच्चों के साथ समय व्यतीत करें. उनकी समस्याओं को सुने और उन्हें समाधान ढूंढने के लिए प्रेरित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com