विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: परिवार के छोटे-मोटे कार्य समय पर करें, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं में योगदान देंगे

Leo Tarot Card Horoscope 24 August: The Hanged Man की ऊर्जा व्यवसायिक,सामाजिक और पारिवारिक जीवन में बड़े फैसले लेने की आवश्यकता, व्यवसायिक जीवन में अच्छी पहचान बनाने की कोशिश और सकारात्मक रहने की बात लेकर आ सकती है.

Leo Tarot Card Rashifal: परिवार के छोटे-मोटे कार्य समय पर करें, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं में योगदान देंगे
सिंह राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 24 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: घर और बाहर दोनों जगह कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं. यदि कहीं आपका पैसा अटका हुआ है. तो उसे वापस पाने का प्रयास करें. धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं में योगदान देंगे. सभी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने की जगह उन्हें अन्य सदस्यों के बीच बांटना सीखे. बच्चों की समस्याओं को सुने. इससे उनका मनोबल बढ़ेगा. बच्चों के साथ व्यर्थ की बातें ना करें और न ही परिवार की लड़ाई  झगड़ों में उन्हें शामिल होने दे. परिवार के छोटे-मोटे कार्य समय रहते पूरे करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

इस समय व्यवसाय या नौकरी में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. अच्छी मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्ति की उम्मीद नजर आएगी. व्यर्थ की बातों में न उलझकर अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें. किसी नजदीकी मित्र की मदद अटकती हुई पेमेंट को वापस निकलने में ले सकते हैं. व्यावसायिक या ऑफिस राजनीति से दूर है. इससे सिर्फ जीवन में तनाव परेशानियां बढ़ेंगे और कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है. पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. 

स्वास्थ्य/Health:

डायबिटीज वाले रोगियों को अपने खान-पांच पर विशेष ध्यान देना चाहिए. समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी करवाते रहना चाहिए. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

रुके हुए पैसे के मिलने की उम्मीद नजर आ सकती है. व्यवसाय में पैसे की लेनदेन को लेकर सजग रहे.


रिश्ते/Relationship:

जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन  हो सकती है. जिसके चलते लॉन्ग ड्राइव का प्रोग्राम स्थगित कर देंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com