विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: परिवार में तनाव का माहौल, किसी शुभचिंतक की मदद से कम होंगी परेशानियां

Aquarius Tarot Card Horoscope 23 August: Four of cups की ऊर्जा समय पर सही निर्णय लेकर सफलता प्राप्त होने की उम्मीद,प्राप्त संसाधनों से कार्य को पूरा करने की आवश्यकता और बार-बार कार्य में आ रही असफलता से पीछे न हटने की बात लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card Rashifal:  परिवार में तनाव का माहौल,  किसी शुभचिंतक की मदद से कम होंगी परेशानियां
कुंभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 23 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: किसी शुभचिंतक की मदद से मुश्किल स्थितियों से बाहर आने की संभावना बढ़ सकती है. आलस के चलते जरूरी कार्यों को समय पर पूरा न करना नुकसान दे सकता है. करीबी संबंधी के साथ मतभेद होने पर अपनी बात साबित करने के लिए रिश्ता खराब न करें. शांत रहकर स्थिति को अनुकूल होने दें. परिवार में कुछ अनकही बातों के कारण माहौल तनाव ग्रस्त हो सकता है. परिवार के माहौल का असर बच्चों की सोच पर न पड़ने दें. विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आने से बात आगे बढ़ सकती है. 

व्यवसायिक/ Professional:

वर्तमान समय में व्यवसाय में ज्यादा लाभ होने की स्थिति नजर नहीं आ रही है. इस बात को लेकर ज्यादा तनाव करने की जगह भविष्य में लागू करने वाली योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं. समय के अनुकूल होते ही व्यवसाय में लाभ नजर आने लगेगा. कार्यस्थल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले तुरंत लेने पड़ सकते हैं. ज्यादा सोच विचार न करें. जो संसाधन आपके पास है, उनसे अपने कार्यों को सफल बनाने का प्रयास करें. दूसरों पर निर्भर रहकर समय बर्बाद ना करें. 


स्वास्थ्य/Health:

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा छोटी या बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लापरवाही ना करें. समय पर सही इलाज लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

जो कुछ आपके पास उपलब्ध है. उसको को बढ़ाने का प्रयास करें. दूसरों की होड़ में गलत तरीके से पैसा ना कमाए. 

रिश्ते/Relationship:

अविवाहित लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है. छोटे बच्चों की गतिविधियों को प्रोत्साहित करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com