Taurus Tarot Card Horoscope 20 August 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: अधूरी जानकारी के आधार पर कोई बड़ा आर्थिक या पारिवारिक फैसला न ले. किसी करीबी संबंधी की बातों से कोई पुराना पारिवारिक राज सामने आ सकता है. जिसके चलते परिवार में तनाव का माहौल हो सकता है. इस समय परिवार का माहौल सामान्य दिखाई दे सकता है. किंतु कुछ सदस्यों के मन में गलतफहमियां हो सकती है. इस समय अपनी समझदारी और सूझबूझ से गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें. कोई ऐसी आर्थिक समस्या सामने आ सकती है. जिस पर पहले से कभी कोई ध्यान नहीं दिया गया हो.
व्यवसायिक/ Professional:
अपने कलात्मक और रचनात्मक विचारों का उपयोग पारिवारिक व्यवसाय को बेहतर बनाने में कर सकते हैं. कला और साहित्य जगत से जुड़े लोगों को अपनी पहचान बनाने का अवसर प्राप्त हो सकता है
कार्य क्षेत्र में किसी की बातों में आकर सामने वाले पर आरोप न लगाएं. समय-समय पर स्वयं को नई तकनीकों से अपडेट करते रहे. नई तकनीक की जानकारी जरूर लें. समय के अनुसार अपनी सोच और तकनीक में बदलाव न करने के कारण नौकरी में परेशानी हो सकती है. जीवन में आ रहे छोटे-मोटे बदलाव आपके कार्य के सफलता को प्रभावित कर सकते हैं
किसी भी परिस्थिति का असर आपकी कार्य क्षमता और शैली पर न पड़ने दे.
स्वास्थ्य/Health:
ऐसी चीजों का सेवन न करें, जिसे किसी तरह की एलर्जी हो सकती है. अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
यदि कोई बार-बार आपसे उधार ले रहा है. तो सावधान रहे. नया उधार देने से पहले पुराना पैसा वापस ले लेने का प्रयास करें.
रिश्ते/Relationship:
लोगों को अपने अच्छे और लचीले व्यवहार का फायदा न उठने दे. समय रहते आपकी अच्छाई का फायदा उठाने वाले लोगों से दूरी बना ले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं