Aquarius Tarot Card Horoscope 15 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: आज अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर सही दिशा में आगे बढ़ने का समय है. कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी से लिए गए फैसले आपको मुश्किलों से बचाएंगे. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और रिश्तों में आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें.
व्यक्तिगत/Personal: पूर्व में आपकी गलत आचरण और संगति के चलते परिजनों को काफी परेशानियां उठानी पड़ चुकी है. इस समय आपके बदले स्वभाव पर सभी लोगों को आश्चर्य हो सकता है अपनी गलतियों का पश्चाताप कर सकते है. दूसरों के निजी मामलों में दखल न देने का प्रयास आपके लिए बेहतर रहेगा. अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में आए नए सहयोगी का कूटनीति पूर्ण व्यवहार आपके कार्यों में रुकावट डाल सकता है. उच्च अधिकारी को इस बात की जानकारी दे सकते हैं .इस समय सामने वाले कि गलत प्रतिक्रिया का समर्थन न करें. ऐसे किसी कार्य में आगे ना बढ़े.जहां गलत तरीके से सफलता प्राप्ति के प्रयास किया जा रहे हैं. सही और गलत का निर्णय अपनी सूझबूझ और समझदारी से ले.
स्वास्थ्य/Health: किसी त्वचा संबंधी परेशानी में सही उपचार राहत दे सकता है. ज्यादा दवाओं के सेवन से परहेज रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में सावधान रहे. व्यवसाय में सभी खर्चो के हिसाब किताब की जानकारी ले.
रिश्ते/Relationship: किसी बाहरी व्यक्ति के साथ मिलकर प्रिय धोखा देने का प्रयास कर सकता है. इस समय उसकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं