Leo Tarot Card Horoscope 13 July 2026 Singh Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और संतुलित व्यवहार से पारिवारिक व व्यावसायिक चुनौतियों को आसानी से संभाल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता पहचान दिलाएगी, जबकि आर्थिक मामलों में फिजूलखर्ची से बचना जरूरी रहेगा. रिश्तों में विश्वास और स्पष्ट संवाद बनाए रखने से गलतफहमियां दूर होंगी.
व्यक्तिगत/Personal: भाइयों या रिश्तेदारों से तनातनी हो सकती है. समय रहते स्थिति संभालना बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न दें.परिवार में पूजा पाठ का माहौल रहेगा. छोटी-छोटी बातों से बेचैनी बढ़ सकती है. परिवार में आपकी मेहनत और प्रयासों को सराहना मिल सकती है. इस समय अत्यधिक बोझ और थकान से तनाव हो सकता है. किसी भी बात या स्थिति को अकेले संभालने के प्रयास से मन भारी हो सकता है.
व्यवसायिक/Professional: व्यक्तिगत कार्यों के चलते कुछ समय से कार्य क्षेत्र में अनुपस्थित हो सकते हैं. इस समय रुके हुए कार्य को समय पर पूरा करें. नौकरी में आपकी योग्यता और काबिलियत के आधार पर अच्छी पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है. साझेदार के साथ इस समय रिश्ते में तनाव हो सकते हैं. व्यावसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलने के लिए स्थिति को सुधारने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health: मानसिक थकान को कम करने के लिए अपनी रुचि के कार्यों को समय दें.देर रात तक जागना स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance: जरूरत से ज्यादा खरीदारी और दिखावे पर खर्च करने से बजट बिगाड़ सकता है. अपने खर्चों को लेकर सावधान रहें.
रिश्ते/Relationship: प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से रिश्तों में गलतफहमियां आ सकती हैं. रिश्तो में अपेक्षाएं कम रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं