Cancer Tarot Card Horoscope 13 July 2026 Kark Tarot Card Rashifal: आज पारिवारिक जिम्मेदारियों और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाए रखना आपकी प्राथमिकता रहेगी. व्यवसाय में नए विस्तार की बजाय मौजूदा काम को मजबूत करना अधिक लाभदायक रहेगा. आर्थिक मामलों में पारदर्शिता और रिश्तों में समझदारी आपको सकारात्मक परिणाम दिलाएगी.
व्यक्तिगत/Personal: इस समय वाहन,प्रॉपर्टी या कुछ सुख सुविधाओं के समान की खरीदारी सकते है. पारिवारिक जिम्मेदारियां का दवाब परेशान कर सकता है. परिवार के बड़े बुजुर्गों की सोच आपसे अलग होने के कारण कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है. इस समय शांत तरीके से स्थिति को संभालने का प्रयास करें. बच्चों की पढ़ाई और उनके मोबाइल या लैपटॉप के उपयोग पर ध्यान दें.
व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में बड़े विस्तार की योजनाओं पर कार्य करने की जगह चल रहे काम को मजबूत करें. कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार आपस में सहयोग की भावना बढ़ाएगी. छोटे इवेंट, मीटिंग और कार्यशालाओं से लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. इस समय कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है.
स्वास्थ्य/Health: आंखों में जलन या दर्द हो सकता है.घरेलू नुस्खे आजमाने की जगह चिकित्सक को दिखाएं.
आर्थिक स्थिति/ Finance: पैसे के लेनदेन में पारदर्शिता और पक्का हिसाब जरूरी है. आर्थिक मामलों में धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते है.
रिश्ते/Relationship: रिश्तो में बराबरी की भावना बढ़ेगी. परिवार के बड़े निर्णय में आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं