Capricorn Tarot Card Horoscope 12 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: इस समय अतीत की कड़वी यादों को भुलाकर नई शुरुआत करें. यह समय बुरे हालात से ऊपर उठकर आने का है. कुछ करीबी लोगों के असली चेहरे सामने आने से रिश्तों में दरार आ सकती है.परिवार में पीठ पीछे आपके कार्यों में रुकावट डालने वालों और धोखा देने वाले लोगों से सावधान रहें. ऐसे लोगों का सच जल्द ही सामने आ सकता है. जीवनसाथी के अतीत से आया व्यक्ति रिश्तो में गलतफहमियां उत्पन्न करने की कोशिश कर सकता है. इस समय सामने वाले पर विश्वास बनाए रखें.
व्यवसायिक/Professional: कुछ समय से नुकसान में चल रहे व्यवसाय को पुनः आगे ले जाने की योजना तैयार कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में स्थानांतरण की सूचना चिंतित कर सकती हैं.कार्य में प्राप्त असफलता को लेकर चिंतित ना हो.अपनी गलतियों से सबक ले और उन्हें सही करने का प्रयास करें. ऐसे सहयोगियों से जो पीठ पीछे आपकी बुराई करते आए हो,उनसे बचकर रहे. अपने निजी जीवन की बातें किसी के भी साथ साझा ना करें.
स्वास्थ्य/Health: बारिश के मौसम में खानपान को लेकर सजग रहे. इस समय बाहर के खानपान से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: जीवनसाथी के खर्चीले स्वभाव के चलते परेशान हो सकते हैं. सामने वालों के खर्चों को सीमित करेंगे.
रिश्ते/Relationship: नए लोगों के साथ संपर्क हो सकता है. वैवाहिक जीवन में विवादों के बचें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं