विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: ससुराल पक्ष के किसी रिश्तेदार से वाद-विवाद की स्थिति, साझेदारी में पारदर्शिता से आपसी तालमेल बेहतर

Aquarius Tarot Card Horoscope 12 July: Knight of cups की ऊर्जा रिश्तों में मर्यादा और मधुरता बनाए रखने, अनुकूल समय पर कार्यों को शुरू करने और महिलाओं का सम्मान और मर्यादा को बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: ससुराल पक्ष के किसी रिश्तेदार से वाद-विवाद की स्थिति, साझेदारी में पारदर्शिता से आपसी तालमेल बेहतर
कार्य कर रहे सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ व्यवहार मधुर रखें. 
ndtv

Aquarius Tarot Card Horoscope 12 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में अच्छा तालमेल रह सकता है. ससुराल पक्ष के किसी रिश्तेदार से वाद विवाद की स्थिति बन सकती सकती है. इस समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. व्यक्तिगत कार्य को लेकर की गई यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करें. कुछ कार्यों में आ रही रुकावट के चलते गुस्सा बढ़ सकता है. इस समय अपने आवेश और भाषा पर नियंत्रण रखें. किसी के साथ अपशब्दों का प्रयोग ना करें. परिवार की अच्छी व्यवस्था के चलते घर की महिलाओं को उपहार दे सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional: कार्य क्षेत्र में आपकी अच्छी कार्य प्रणाली और व्यवस्था से उच्च अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है. इस समय कहीं किए गए धन निवेश में नुकसान प्राप्त हो सकता है. किसी सहयोगी के साथ साझेदारी में व्यवसाय करने की योजना को क्रियान्वित करने का प्रयास कर सकते हैं. साझेदारी में शर्तों नियमों और पैसे के लेनदेन की पारदर्शिता बनाए रखें. इससे आपसी तालमेल में सुधार आएगा और गलतफहमियों की गुंजाइश कम रहेगी. किसी की कमियों का मजाक ना बनाएं. कार्य कर रहे सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ व्यवहार मधुर रखें. 

स्वास्थ्य/Health: यात्रा के दौरान  खाने पीने का कुछ सामान लेकर चलें. ज्यादा तले-भुने और मसालेदार खाने से बचें. 

आर्थिक स्थिति/ Finance: परिवार के किसी सदस्य के गलत संगति में पैसों के लेनदेन से परेशान हो सकते हैं. जुए और सट्टे की आदत के कारण सामने वाला काफी कर्जा कर सकता है. 

रिश्ते/Relationship: किसी को आपकी अच्छाई और नम्रता का ज्यादा फायदा ना उठने दे. जरूरत पड़ने पर लोग अपनी असलियत सामने ले आते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com