विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: परिवार में हर बात पर नियंत्रण की आदत बढ़ाएगी तनाव, गलत तरीके से पैसा कमाने से बचें

Virgo Tarot Card Horoscope 11 August: Four of pentacles की ऊर्जा गलत तरीके से धन कमाने से बचाव, पारिवारिक मामलों में सभी के विचारों को महत्व देने की कोशिश और कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों को लेकर सजगता और सावधानी बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal:  परिवार में हर बात पर नियंत्रण की आदत बढ़ाएगी तनाव, गलत तरीके से पैसा कमाने से बचें
कन्या राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 11 August 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: परिवार में हर बात को अपने नियंत्रण में रखने की आदत तनाव का कारण बन सकती है. इस समय पैसे और कीमती चीजों को संभाल कर रखने पर ध्यान दें. परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों की सलाह को नजरअंदाज ना करें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. जीवनसाथी के खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं. सामने वाले को स्वयं कार्य करने की सलाह देंगे. 

व्यवसायिक/ Professional: 

कार्यों को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती है . कुछ करीबी सहयोगियों के साथ अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए गलत तरीके की तरफ आकर्षित न हो.जुए या सट्टेबाजी से दूर रहें. उच्च अधिकारी के साथ स्थानांतरण की बात कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में बढ़ती राजनीति से परेशान हो नए स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे.  

स्वास्थ्य/Health:

अचानक से हाथों की उंगलियों और कलाई में काफी दर्द हो सकता है. घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

ज्यादा लाभ देने वाली लुभावने योजनाओं से दूर रहें.धन का निवेश सोच समझ कर करें. 

रिश्ते/Relationship:

किसी करीबी संबंधी के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इस समय आपके कार्यों को सम्मान प्राप्त होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 11 August 2026 Tarot Reading, Aaj Ka Tarot Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com