विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: परिवार को लेकर बनेंगी नई योजनाएं, कमाई के नए रास्ते तलाशेंगे

Taurus Tarot Card Horoscope 11 August: The Moon की ऊर्जा पारिवारिक कार्यों में नई योजनाओं पर सभी सद के स्योंविचार, निजी व्यस्तता के चलते व्यवसाय में परेशानी और पारिवारिक जीवन और कार्य क्षेत्र में संतुलन न बन पाने के कारण परेशानी होने की बात लेकर आ सकती है.

Taurus Tarot Card Rashifal: परिवार को लेकर बनेंगी नई योजनाएं, कमाई के नए रास्ते तलाशेंगे
वृषभ राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 11 August 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक कार्यों को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं. सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी से मान-सम्मान बढ़ेगा. इस समय के किसी  परेशानी के चलते परिवार का वातावरण तनाव पूर्ण हो सकता है. सभी की सक्रिय भागीदारी से इस परेशानी का हल निकालने का प्रयास करेंगे. जिद और अहंकार में आकर संबंधी से व्यर्थ की बहस ना करें. निजी या पारिवारिक कार्यों के कारण मन बेचैन हो सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional: 

इस समय आय कमाने के नए स्रोतों पर विचार करेंगे. निजी कार्यों की व्यस्तता के चलते व्यवसाय में जरूरी कार्यों को रोकना पड़ सकता है. जिसके चलते कुछ संपर्कों से अनबन हो सकती है. नौकरी में परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. सहकर्मियों के साथ छोटी-छोटी बातों पर तनाव न करना रिश्तो को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है. किसी के भी बहकावे में आकर गलत कदम ना उठाएं. लालच के चलते किसी ऐसी योजना में शामिल न हो, जो आगे बड़ी परेशानी सामने ले आए. 

स्वास्थ्य/Health: 

गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है. इस समय अपने पसंद के कार्यों में समय व्यतीत कर मन को शांत कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/ Finance:

 रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी. अभी किसी बड़े निवेश से दूरी रखें. 

रिश्ते/ Relationship: 

मित्रों के साथ कहीं घूमने की तैयारी कर सकते हैं.मित्रों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करना जीवनसाथी को अखर सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 11 August 2026 Tarot Reading, Aaj Ka Tarot Reading
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com