विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: बीती हुई बातों को लेकर चिंतित, उच्च अधिकारी से स्थानांतरण की बात

Pisces Tarot Card Horoscope 10 September: Five of Swords की ऊर्जा ईर्ष्यालु लोगों से दूर रहने और रिश्तों में भावनाओं को समझने की सलाह देती है. आइए जानें मीन राशि वालों के जीवन पर इसका प्रभाव.

Pisces Tarot Card Rashifal: बीती हुई बातों को लेकर चिंतित, उच्च अधिकारी से स्थानांतरण की बात
मीन राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 10 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: प्रिय की परेशानी से चिंतित हो सकते हैं. सामने वाले को समझने का प्रयास करेंगे. माता के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे. बार-बार किसी परेशानी के होने पर उसके सही समाधान को लेकर विचार कर सकते हैं. परिवार की जिम्मेदारियां अकेले उठाने से स्वभाव में कठोरता आ सकती है. इस स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें.अपनी जिम्मेदारियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बांट सकते हैं .जीवन में आ रही परेशानियों का मिलजुल कर सामना करना रिश्तो में मधुरता के साथ कार्यों को आसानी से पूरे करने में मदद लेकर आता है . 

व्यवसायिक/ Professional:

कार्यस्थल पर कुछ परेशानी अनुभव कर सकते हैं. इस स्थिति में अपने प्रयासों में तेजी रखें.बार बार हो रही परेशानियों से मन कार्यों  भटक सकता है. उच्च अधिकारी से स्थान परिवर्तन की बात कर सकते हैं. इस स्थिति में अपने कार्यों को लेकर सजग रहे. ईर्ष्या करने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें . 

स्वास्थ्य/Health:

स्वास्थ्य बेहतर है. दिनचर्या और खान-पान को नियमित रखें. 

आर्थिक स्थिति/ Finance:

आर्थिक स्थिति में थोड़ी परेशानी हो सकती है. धन कमाने के नए विकल्प ढूंढ सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

प्रिय के साथ उसकी समस्या में साथ खड़े रहना उसको मजबूती देगा. इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com