Leo Tarot Card Horoscope 10 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: लंबे समय से संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे दंपतियों के जीवन में शुभ समाचार मिलने की संभावना बन सकती है. किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी विशेष उपस्थिति से लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. लंबे समय बाद किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात खुशियां देगा. आपकी सकारात्मक ऊर्जा से आसपास के लोगों पर प्रभाव पड़ सकता है. अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों पर ध्यान दें. ऐसा ना हो, कि कोई व्यक्ति आपकी सफलता से ईर्ष्या कर रहा हो.
व्यवसायिक/ Professional:
शिक्षा, प्रशिक्षण और नेतृत्व से जुड़े लोगों के कार्यों की विशेष सराहना हो सकती है. कार्य स्थल पर वरिष्ठ जन किसी महत्वपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी दे सकते हैं. अपनी क्षमताओं को छुपाए नहीं. अपने काबिलियत और योग्यता से दिए गए कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे. उच्च अधिकारियों की निगाह आपके कार्यों पर हो सकती है. अधूरे कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health:
आंखों को आराम दे. स्क्रीन टाइम को कम करें. लालिमा कम करने के लिए थोड़े-थोड़े समय बाद ठंडे पाने की छींटे मारते रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance:
व्यवसाय में हिसाब-किताब को समय-समय पर स्वयं जांचे.इससे किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की संभावना नहीं रहेगी.
रिश्ते/Relationship:
दाम्पत्य जीवन में किसी खुशखबरी के आने से माहौल में प्रसन्नता नजर आएगी. रिश्ते में मिली खुशी को बिना संकोच के स्वीकार करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं