Aquarius Tarot Card Horoscope 10 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास कर सकते है. अतीत में हुए किसी बुरे हादसे से में कई लोगों से दूरी हो सकती है. इस समय अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि लाने का प्रयास करें. जो बीत चुका है, उसकी यादों को भुला देना बेहतर होगा.इस बात को समझने का प्रयास करें, कि जीवन में आगे बढ़ना आपके और आपके परिवार के हित के लिए बेहतर रहेगा. बच्चों की मानसिकता में सकारात्मक लाने के मजबूत प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional:
यदि जीवन में सही लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे, तो सफलता भी आसानी से प्राप्त हो सकेगी. पारिवारिक मामलों को कार्य स्थल से दूर रखें. ऐसे लोगों से बचकर रहे, जिनकी मंशा आपके कार्यों को खराब करने की हो सकती है. भविष्य की योजनाओं के बारे में किसी के साथ चर्चा ना करें. समय आने पर सही स्थिति सामने आ जाएगी. इस बात को समझे.व्यर्थ की बातों में पड़कर विचारों में नकारात्मकता ना आने दे. किसी की सुनी सुनाई बातों पर ज्यादा विश्वास ना करें. बिना सच जाने नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें.
स्वास्थ्य/Health:
पुरानी स्वास्थ्य समस्या से दूर होने से राहत मिलेगी. वजन को नियंत्रित करने का प्रयास कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पिता से व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है. नए मकान की योजना सभी परिजनों के साथ साझा कर सकते हैं .
रिश्ते/Relationship:
छोटी-छोटी बातों को लेकर रिश्तो में तनाव न बढ़ाएं. समझदारी और सूझबूझ से कुछ बातों को नजर अंदाज करना बेहतर रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं