विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में दिखाएं सक्रियता, व्यवसाय में सलाहकार की मदद लेना रहेगा बेहतर

Leo Tarot Card Horoscope 09 September: The Hanged Man की ऊर्जा पारिवारिक जिम्मेदारियां को लेकर सक्रियता, आधिकारिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व शर्तों पर ध्यान और परियोजना में आ रही रुकावट दूर करने के लिए कार्य शैली में बदलाव की बात लेकर आ सकती है.

Leo Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में दिखाएं सक्रियता, व्यवसाय में सलाहकार की मदद लेना रहेगा बेहतर
सिंह राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Sinh Tarot Card Rashifal: अपनी कमजोरी को स्वयं पर हावी न होने दें. जो स्थिति गुजर चुकी है. उसकी यादों में ना रहे. पारिवारिक मामलों में सक्रियता दिखाएं. छोटे-छोटे कार्यों को समय पर पूरा कर अपने परिवार की जिम्मेदारी से मुंह ना मोड़ें. रिश्तो की मर्यादा बनाए रखें. छोटे-बड़े लोगों का लिहाज करें. जीवनसाथी बातों से परिजन आहत हो सकते हैं. सामने वाले को समझने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते हैं. किसी आधिकारिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व प्रत्येक शर्तें ध्यान से पढ़ें. कार्य स्थल पर वरिष्ठ जन आपकी निर्णय क्षमता की जांच कर सकते हैं. सामने वाले की प्रश्नों के सटीक और स्पष्ट उत्तर दें. किसी परियोजना में आ रही रूकावटों को दूर करने के कार्य शैली में बदलाव किए जा सकते हैं. साथ ही परियोजना पर पुनः अवलोकन करने से समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है. परेशानियों को सुलझाने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health:

लगातार स्क्रीन देखने या देर रात तक कार्य करने के कारण आंखों में काफी जलन और थकान महसूस हो सकती है. आँखों पर ठंडे पानी के छींटें मारने से राहत मिलेगी. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पैसे के लेनदेन को लेकर पारदर्शिता रखें. व्यवसाय में  हिसाब-किताब की जांच पड़ताल स्वयं करें. 

रिश्ते/Relationship:

किसी बात को लेकर साथी आपसे स्पष्ट निर्णय की अपेक्षा कर सकता है. इस समय भावनाओं पर नियंत्रण रखें और सही प्रतिक्रिया दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Sinh Rashifal Aaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com