विज्ञापन

Pisces Tarot Card: नए अवसरों के साथ बढ़ेगी प्रतिष्ठा, रुका धन मिलने से मिलेगी राहत

Pisces Tarot Card Horoscope 7 July: Temparence की ऊर्जा अत्यधिक लालच से परेशानी, पिछली गलतियों से सीख कर बेहतर योजना बनाने की तैयारी की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के बारे में.

Pisces Tarot Card: नए अवसरों के साथ बढ़ेगी प्रतिष्ठा, रुका धन मिलने से मिलेगी राहत
समझदारी, धैर्य और सही फैसले आज नए अवसरों के द्वार खोल सकते हैं.

Pisces Tarot Card Horoscope 7 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आज नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों के संकेत मिल सकते हैं. परिवार और समाज में सम्मान बढ़ने के साथ कार्यक्षेत्र में भी नए संपर्क भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे. हालांकि, लालच और भावुकता से बचते हुए समझदारी से निर्णय लेना जरूरी रहेगा. पिछली गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने और संतुलित दिनचर्या अपनाने से सफलता की राह मजबूत होगी.

व्यक्तिगत/Personal: परिवार में किसी नए सदस्य की आगमन से  वातावरण उत्साहित हो सकता है. इस समय धन संबंधी किसी कार्य में लालच ना करें, अन्यथा आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भागीदारी से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती नजर आएगी कुछ लोग ईर्ष्यावश आपके कार्य को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे लोगों से बच कर रहे हैं. परिवार में शांति और व्यवस्था का माहौल बना रहेगा. 

व्यवसायिक/Professional: कुछ नए सहयोगियों के आने से कार्य क्षेत्र के माहौल में हलचल हो सकती है. नौकरी के साथ अपनी रुचि के किसी कार्य को व्यवसाय में परिवर्तित करने पर विचार कर सकते हैं. सरकारी कामों को पूरा करने के लिए ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है. यह समय नए अवसर तलाश कर आगे बढ़ने का है. पिछली गलतियों से सीख कर बेहतर योजनाएं बनाएं. व्यवसाय में नए संपर्कों के साथ बातचीत अच्छा प्रभाव डाल सकती है. कुछ नए अनुबंधों पर सहमति बनने की स्थिति नजर आ रही है. 

स्वास्थ्य/Health: तनाव की वजह से नींद की कमी स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं.दिनचर्या में हल्के फुल्के व्यायाम शामिल करें और पर्याप्त नींद लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी .कहीं से रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी. 

रिश्ते/Relationship: रिश्तो में अति भावुकता  निराशा का कारण बन सकती है. अपनी समस्या को लेकर परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति से बातचीत करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com