Capricorn Tarot Card Horoscope 7 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय आपको कई परेशानियों से बचा सकते हैं. पारिवारिक और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के बीच अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें. रुके हुए कार्यों में राहत मिलने के संकेत हैं, जबकि अतिरिक्त आय के अवसर भी सामने आ सकते हैं. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संयमित व्यवहार और सकारात्मक सोच अपनाना लाभदायक रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: यदि इस समय घर या वाहन खरीदने की योजना है,तो सोच समझ कर कदम बढ़ाए. ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है.पारिवारिक संपत्ति को लेकर भाई-बहनों के साथ अनबन हो सकती है. कुछ पारिवारिक मामलों में समाधान प्राप्त न होने से तनाव हो सकता है. खुद पर इस समय ज्यादा बोझ न डालें. बातचीत करते समय सोच समझ कर बोले. गलत भाषा या शब्दों के चयन से रिश्तो में खटपट हो सकती है.
व्यवसायिक/Professional: कुछ रुके हुए कार्य में राहत प्राप्त हो सकती है.नौकरी के अलावा अन्य धर्म कमाने के अन्य स्रोतों से लाभ प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र में कुछ पुराने अधिकारियों के रूखे व्यवहार से निराशा हो सकती है. इस समय किसी की भी बातों से तनावग्रस्त होने की जगह पूरा ध्यान अपने कार्य की तरफ केंद्रित रखें. आपके कार्यों की सफलता आपके विरोधियों के मुंह पर ताला लगा सकती है. नौकरी के अलावा धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.कुछ करीबी सहयोगियों के साथ परियोजना पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा.
स्वास्थ्य/Health: अत्यधिक चिंता करने करते रहने से सेहत के साथ नींद की कमी भी महसूस करेंगे. सादा और सुपाच्य भोजन करें और पर्याप्त नींद ले.
आर्थिक स्थिति/Finance: मकान खरीदने के लिए लिया गया लोन अभी स्वीकृत न होने से चिंतित हो सकते हैं. धन की व्यवस्था के लिए करीबी संबंधियों से बातचीत करेंगे.
रिश्ते/Relationship: रिश्तो में मधुरता बनाने के लिए छोटी-छोटी बातों पर उलझन बंद करें. धैर्यऔर संयम के साथ अपने व्यक्तित्व में माफ करने और दूसरे की भावनाओं को समझने जैसे गुण शामिल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं