Cancer Tarot Card Horoscope 5 July 2026 Kark Tarot Card Rashifal: व्यवहार में विनम्रता और सकारात्मक सोच अपनाना आज आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा. कार्यक्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियों और लक्ष्य के दबाव के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा. आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें और रिश्तों में अहंकार व तर्क-वितर्क से बचें. धैर्य, अनुशासन और समझदारी से लिए गए निर्णय दिन को बेहतर बना सकते हैं.
व्यक्तिगत/Personal: आपके व्यवहार में बढ़ते अहंकार और दूसरों को नीचा दिखाने की आदत से परिजन और करीबी संबंधी परेशान हो सकते हैं.पैतृक जमीन जायदाद से संबंधित समस्या समस्याएं फिर से सामने आ सकती है. इस जमीन से संबंधित कागजों और दस्तावेजों को संभाल कर रखें. भविष्य में उनकी आवश्यकता पड़ सकती है. बेवजह के तर्क-वितर्क से दूरी बनाएं.अपनी सोच और व्यवहार में सकारात्मक लाने का प्रयास करें. दूसरों को नीचा दिखाने की आदत आपके मान सम्मान में कमी ला सकती है.
व्यवसायिक/Professional: किसी नए व्यवसाय को शुरू करने से पहले कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं.व्यवसाय में मित्र को साझेदार बनने का प्रस्ताव दे सकते हैं.नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव बढ़ सकता है. व्यावसायिक कार्यों की अधिकता के चलते व्यक्तिगत कार्यों को नजर अंदाज कर सकते हैं. किसी नई परियोजना से जुड़ी जानकारी के विषय में उच्च अधिकारियों के साथ विचार विमर्श हो सकता है. इस समय कार्य क्षेत्र में कुछ सख्त और नए नियम लागू किया जा सकते हैं.इन नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा.
स्वास्थ्य/Health: सामर्थ्य से अधिक काम का बोझ अपने ऊपर लेना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका सकता है. इस समय योगा और हल्के-फुल्के व्यायाम कर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं, साथ ही पर्याप्त आराम भी आवश्यक है.
आर्थिक स्थिति/Finance: घर के नवीनीकरण को लेकर बजट बनाएंगे. इस बजट के अंदर सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना बनती नजर आ रही है. इस समय परिवार का वातावरण उत्साह से भरपूर बना हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं