Scorpio Tarot Card Horoscope Today 06 May Vrashchik Tarot Card Rashifal: अचानक से किसी यात्रा पर जाना कष्टकारी हो सकता है. कार्य क्षेत्र में रुके हुए कार्यों को पूरा करवाने में किसी से सहयोग को अपेक्षा न करें. इस समय आय में वृद्धि कुछ पुराने विवादों को बढ़ा सकती है. पूर्व में किसी से पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद को सुलझाने में परेशानी अनुभव कर सकते है. किसी अन्य से बना सम्बन्ध जीवनसाथी से छिपा सकते है. इस स्थिति सच सामने आने से डर लग सकता है. किसी पुराने रिश्ते में सामने वाले को बदला लेने की नीयत से अपमानित कर सकते है.
कार्य क्षेत्र में आए नए अधिकारी से न केवल पुरानी पहचान के साथ पुरानी अनबन भी हो सकती है. इस समय सामने वाला इस बात को कार्य क्षेत्र में न ले आए. इस बात की आशंका मन में बन रही है कि, किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा महसूस कर सकते है. ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह परेशानी से उभार सकती है. कार्यों को समय पर पूरा करें. बेवजह की बहस कार्यों की सफलता को प्रभावित कर सकती है. सामने वाले की कमियों का मजाक न बनाए.
कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ नजदीकी रिश्ते अफवाहों का कारण बन सकते है. किसी के साथ अपनी निजी बातें साझा ना करें.आसपास के वातावरण से सजग रहे. संभव है कि, कोई आपकी गतिविधियों को नजर रख रहा हो. धैर्य और संयम के साथ समय के अनुकूल होने की प्रतीक्षा कर सकते है. रुके हुए कार्यों को पूरा करें. अपने निर्णयों में दूसरे को हस्तक्षेप न करने दे. पारिवारिक जिम्मेदारियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बांट सकते हैं., इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: बदलते मौसम में स्वास्थ्य का खयाल रखें. खानपान में सुधार लाएं। दिनचर्या को नियमित करें.
आर्थिक स्थिति: व्यवसाय में गलत निर्णय के चलते आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकता है. इस स्थिति में परिवार के बड़े बुजुर्ग से सलाह ले सकते है.
रिश्ते: संतान की संगत को लेकर चिंतित हो सकते है. उसके साथ में कुछ समय बिताने की कोशिश करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं