विज्ञापन

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: नौकरी और व्यापार के लिए समय रहेगा अच्छा, पुराना निवेश से मिलेगा लाभ, पढ़ें वृश्चिक राशि का राशिफल

Scorpio Horoscope Today 24 April 2026, Vrishchik Rashifal: छोटी या लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी और व्यापार दोनों के लिए समय अच्छा है. पढ़ें वृश्चिक राशि का राशिफल...

Vrishchik Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: नौकरी और व्यापार के लिए समय रहेगा अच्छा, पुराना निवेश से मिलेगा लाभ, पढ़ें वृश्चिक राशि का राशिफल
Scorpio Aaj Ka Rashifal 24 April 2026 | Vrishchik Horoscope Today

Scorpio Horoscope Today 24 April 2026, Vrishchik Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा आपकी राशि से भाग्य यानि नवम भाव में गोचर करेंगे. यह भाव भाग्य, धर्म, यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़ा होता है. आज का दिन आपके लिए भाग्य का साथ देने वाला और मानसिक रूप से विस्तार देने वाला रहेगा. 

पिता व गुरुजनों का सहयोग मिलेगा. रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि की ओर आकर्षित हो सकते हैं. गुरुजनों या वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा, जो आपके जीवन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. यदि आप पढ़ाई या किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला है. 

छोटी या लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी और व्यापार दोनों के लिए समय अच्छा है. कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है. हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है. अधिक सोचने से बचें और ध्यान या प्राणायाम करें.

उपाय: आज “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का जप करें. पीली दाल, हल्दी या पीले वस्त्र का दान करना शुभ रहेगा. मंदिर में दीपक जलाएं और गुरुजनों का सम्मान करें. किसी गरीब विद्यार्थी को शिक्षा सामग्री देना विशेष पुण्य देगा.

शुभ रंग: आज आपके लिए लाल और पीला रंग शुभ रहेंगे. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com