Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 07 May, Dhanu Tarot Card Rashifal: न्यायालय में चल रहे प्रकरण में सकारात्मक फैसला हो सकता है. इससे सभी परिजनों को राहत मिल सकेगी. ईश्वर का आभार व्यक्त कर सकते हैं कार्य क्षेत्र में कार्य की अधिकता रह सकती है. जल्द ही वेतन वृद्धि की सूचना प्राप्त हो सकती है. चारों तरफ से सकारात्मकता जीवन में आती नज़र आएगी.
जल्दबाजी और लापरवाही जैसी आदतों से दूरी बनाएं. किसी नई योजना पर कार्य करने को अभी कुछ समय के लिए टाल दें. सरकारी नौकरी वाले लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार हो सकता है. परिवार में आए नए मेहमान की उपस्थिति गर्मजोशी से भरपूर हो सकती है. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की तैयारी कर सकते है.
पारिवारिक मामलों में सावधान रहें. आपकी या परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक स्थिति की जानकारी बाहरी लोगों का न होने दे. कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते है. किसी सहयोगी की गलत हरकतों से किसी महत्वपूर्ण योजना की बातें बाहर जा सकती है. इससे आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन सकती है. राजनीति में प्रवेश की इच्छा पूरी हो सकती है. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो राजनीतिक परिवार से सम्बन्धित हो सकता है.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव को दूर करें. खानपान को सुधारें।नियमित व्यायाम करें.
आर्थिक स्थिति: पुरानी लाभ योजनाओं के अच्छे प्रतिफल मिल सकते है. पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें.
रिश्ते: जीवनसाथी के अतीत की कुछ बातें सामने आने से मन आहत हो सकता है. सामने वाला कई बातों को आपसे छिपा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं