विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: अप्रत्याशित स्थान परिवर्तन, संतान सुख की प्राप्ति, नए कार्य की शुरुआत

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 05 May: The Empress की सकारात्मक ऊर्जा जीवन में नए बदलाव, अच्छे अवसरों की प्राप्ति, योजनाओं में धन निवेश की सलाह दे सकती है. आइए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: अप्रत्याशित स्थान परिवर्तन, संतान सुख की प्राप्ति, नए कार्य की शुरुआत

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 05 May Dhanu Tarot Card Rashifal: आर्थिक स्थिति में सुधार होता नज़र आयेगा. नौकरी में अचानक से स्थानांतरण हो सकता है. जीवनसाथी की चुप्पी परेशान कर सकती हैॉ. सामने वाले की नाराजगी जानने का प्रयास करेंगे. नि:संतान दंपतियों कि माता-पिता बनने की इच्छा पूरी हो सकती है. इस समय आप जो भी काम कर रहे हैं...उसमें अच्छी सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है. परिवार में सदस्यों के बीच किसी स्थिति को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. यदि कार्यों में रूकावट या अवरोध महसूस कर रहे हैं, तो उससे अब बाहर निकल सकेंगे. यह समय आपको लाभ दे सकता है.

किसी नए कार्य की शुरुआत में की गई मेहनत जल्द ही सफलता के करीब ले जाएगी. यदि आप अपने व्यवहार में नम्रता और प्रेम की भावना नहीं लाते हैं, तो करीबी लोग आपसे दूर हो सकते हैं. हो सकता है कि इस समय आप खुद को अकेला महसूस करें. किसी महिला मित्र की सहायता से कुछ अच्छे अवसर प्राप्त कर सकते है. नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती हैं. मित्र से व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है. अपनी महिला सहयोगी से अपनी भावनाएं साझा कर सकते हैं. इस समय क्रोध पर नियंत्रण करना आवश्यक हैं.

गर्भवती महिलाएं अपने खानपान का खास ख्याल रखें. गले में हो रही तकलीफ को अनदेखा ना करें. परिवार के छोटे बच्चों के साथ मित्रता कर सकते हैं. कुछ योजनाओं में छोटे-छोटे धन निवेश कर सकते है. अतीत की किसी बात से परेशान हो सकते है. किसी अजनबी से कार्य संबंधी जरूरी जानकारी साझा न करें. गलत शब्दों के उपयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य: हाथों में सुन्नपन या झुनझुनी की समस्या कुछ समय से बनी हुई है. चिकित्सक से परामर्श लेंगे.

आर्थिक स्थिति: पैसों की तंगी हो सकती है. खर्चों को कम करें.

रिश्ते: परिवार के साथ समय बिताएंगे. बातचीत में स्पष्टता रखे.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Sagittarius Rashifal 05 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Sagittarius, Tarot Card Daily Horoscope Dhanu, Aaj Ka Rashifal, 05 May Rashifal, 05 May Horoscope, आज का राशिफल 05 मई का राशिफल, Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 05 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com