विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal:- लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद संतान सुख, विवाह के लिए प्रस्ताव

Scorpio Tarot Card Horoscope 15 May:- Ace of Cups की सकारात्मक ऊर्जा जीवन में नए बदलाव, नौकरी में पदोन्नति और प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे प्रतिफल की उम्मीद की बात करती है. आइए जानते है, वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal:- लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद संतान सुख, विवाह के लिए प्रस्ताव

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 15 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal:- जीवन में कुछ शुभ घटनाएं होती नजर आ सकती है. लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद किसी नन्हें मेहमान के आने के आगमन से परिजन हर्षित हो सकते हैं. किसी पारिवारिक सदस्य के लिए विवाह संबंधित प्रस्ताव आ सकता है.

घर में नई व्यवस्था बनाने की कोशिश सफल रहेगी. इस समय बनाए गए नए रिश्ते स्थाई और मधुर होंगे. पूर्व में यदि कोई रिश्ता किसी गलतफहमी के चलते टूट गया है, तो इस समय उसे सुधारने की पहल कर सकते हैं.

ईश्वर पर विश्वास और स्वयं पर भरोसा बना कर रखे हैं. यदि किसी स्थिति में सामने आए दो विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना पड़े, तो जिसमें परिवार का हित सबसे अधिक हो, उस विकल्प को चयनित किया जा सकता है. 

व्यवसायिक: कार्य स्थल या व्यवसाय में जब किसी भी तरह से खुद को किसी  विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकाल पाना आसान न लगे, तो किसी विश्वस्त सहयोगी या करीबी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है. मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिल सकता हैं. कुछ बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं. 

स्वास्थ्य: किसी गलत औषधि के सेवन से खुजली की समस्या हो सकती हैं. चिकित्सक से परामर्श लें.

आर्थिक स्थिति: किसी मित्र को व्यवसाय में आर्थिक मदद कर सकते हैं. इस समय किसी बड़े ऑर्डर के निरस्त होने की आशंका हो सकते है.

रिश्ते: लंबी दूरी के रिश्तों में धैर्य और संयम रिश्ते को मजबूती दे सकते हैं. साथी के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव को महसूस करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com