Pisces Tarot Card Horoscope Today 15 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal:- इस समय पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए भावुकता की जगह प्रैक्टिकल सोच बनाएं. नए शहर में बड़े संस्थान से में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती हैं. परिजनों की सहमति से संस्थान में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो सकती है.
अचानक से संतान की फरमाइश पर कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, जिस पर कटौती करना संभव नहीं होगा. संतान के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें. किसी से ऐसा कोई वादा न करे, जिसको निभाना कठिन हो.
व्यवसायिक:- कार्य क्षेत्र में कुछ ऐसे अवसर आ सकते हैं, जो बेहद चुनौतीपूर्ण और कठिनाइयों से भरे हो सकते हैं, साथ ही उनमें जोखिम भी अधिक हो सकता है. किंतु इन अवसरों से अच्छी लाभ प्राप्ति हो सकती है. अपनी जोखिम उठाने की आदत के चलते इनमें से सर्वश्रेष्ठ अवसर का चयन कर आगे बढ़ सकते हैं.
ऋण और टैक्स से के कार्य समय पर निपटा लें. किसी सहयोगी की पुरानी बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें. इससे मन विचलित हो सकते है. कारोबार में कुछ उलझने रहेंगी, लेकिन आप अपनी मेहनत से काफी हद तक सुलझा लेंगे.
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा नींद आने के कारण कार्यों में विघ्न उत्पन्न हो सकता है. इस कारण चिकित्सक से मिलने पर विचार कर रहे हैं.
आर्थिक स्थिति: नौकरी में वेतन वृद्धि की सूचना प्रसन्न कर देगी. किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं.
रिश्ते: परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति के विवाह होने की बात चल सकती है, जो काफी गुस्सैल और अनैतिक कार्यों में लिप्त हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं