विज्ञापन

Meen Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: प्रेम संबंधों में बढ़ेगी मधुरता, रुका हुआ कार्य हो सकता है पूरा, पढ़ें मीन राशि का राशिफल

Pisces Horoscope Today 24 April 2026, Meen Rashifal: कार्यस्थल पर रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. पढ़ें मीन राशि का राशिफल...

Meen Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: प्रेम संबंधों में बढ़ेगी मधुरता, रुका हुआ कार्य हो सकता है पूरा, पढ़ें मीन राशि का राशिफल
Pisces Aaj Ka Rashifal 24 April 2026 | Meen Horoscope Today

Pisces Horoscope Today 24 April 2026, Meen Rashi ka Rashifal: आज चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे. यह भाव प्रेम, संतान, शिक्षा और रचनात्मकता से जुड़ा होता है. आज का दिन आपके लिए आनंद, रचनात्मकता और भावनात्मक संतुलन लेकर आएगा. मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे. 

शापिंग या घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं. बच्चों के साथ समय बिताएंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और किसी प्रिय व्यक्ति से अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए यह दिन अनुकूल है और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी. कला, संगीत, लेखन या रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं. 

खेल व्यवसाय या खिलाड़ियों के लिए भी दिन सकारात्मक प्रबाव देने वाला रहेगा. कार्यस्थल पर रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी. कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. हालांकि, अनावश्यक खर्च से बचें और योजना बनाकर चलें. मानसिक रूप से आप हल्का और प्रसन्न महसूस करेंगे. फिर भी नींद और आराम का ध्यान रखें. अधिक तनाव लेने से बचें.

उपाय: पीले फूल, केले या चावल का दान करना शुभ रहेगा. किसी बच्चे या विद्यार्थी की सहायता करना विशेष पुण्य देगा.

शुभ रंग: आज आपके लिए पीला और सफेद रंग शुभ रहेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com