विज्ञापन

Mulank 9: बनेंगे धन लाभ के योग, कार्य में जल्दबाजी करने से बचें, जानिए मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Ank Jyotish mulank 9: आर्थिक रूप से आज आपका दिन काफी मजबूत रह सकता है. अचानक से आपको धन लाभ का योग बन रहा है. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन काफी भावुक रहेगा. पढ़ें मूलांक 9 का राशिफल

Mulank 9: बनेंगे धन लाभ के योग, कार्य में जल्दबाजी करने से बचें, जानिए मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
आज का राशिफल- मूलांक 9

Numerology Number 9 Prediction: दिनांक 19 अप्रेल 2026 दिन रविवार. आज के दिन का मूलांक 6 है. मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से है.आइये जानते हैं कि मूलांक 9 के जातकों का जीवन आज किस तरह करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 19 अप्रेल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 9 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग. 

मूलांक 9 - किसी भी माह के 9, 18, 27 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 9 होता है. अंक 9 मंगल देव के द्वारा शासित अंक है और आज के दिन का अंक 6 शुक्र मिलकर व्यक्ति को आज सफलता दिलाएंगे. आपको अपनी ऊर्जा को केंद्रित रखना है और गुस्से पर कंट्रोल रखना है. 

करियर : काफी समय से रुके हुए प्रोजेक्ट आज आपके चल पड़ेंगे. आज का दिन आपके लिए कार्यस्थल पर बहुत बेहतरीन रहने वाला है. आपको आज ऑफिस में किसी कार्य के लिए नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है. पूर्व में की गई प्लानिंग को आज सही से लागू करने का समय आ गया है. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

फाइनेंस : आर्थिक रूप से आज आपका दिन काफी मजबूत रह सकता है. अचानक से आपको धन लाभ का योग बन रहा है. हो सकता है कि आपका टारगेट पूरा होने पर आपको कुछ प्रतिफल के रूप में प्राप्ति हो. किसी भी तरह की निवेश करने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच परख ले.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन काफी भावुक रहेगा. एक दूसरे के साथ काफी अटैचमेंट फील करेंगे. यदि आपके मन में कोई भी बात है तो आसान शब्दों में अपने जीवनसाथी के साथ साझा करें अन्यथा गलतफहमी और नाराजगी की वजह से बहस भी हो सकती है.

शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com