विज्ञापन

Mulank 8 Rashifal: कठिन परिश्रम और अनुशासन से खुलेगी सफलता का ताला, मेहनत का मिलेगा फल, पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 8: अचानक बड़े धन लाभ की उम्मीद कम है लेकिन धीमे-धीमे आर्थिक प्रगति होगी. भविष्य से संबंधित बचत योजनाओं पर ध्यान देना होगा. आज कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट आपको लीड करने को मिल सकता है. पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल...

Mulank 8 Rashifal: कठिन परिश्रम और अनुशासन से खुलेगी सफलता का ताला, मेहनत का मिलेगा फल, पढ़ें मूलांक 8 का राशिफल
मूलांक 8 का राशिफल

Numerology Number 8 Prediction: किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज यदि आप दिन के मुताबिक कठिन परिश्रम करते हैं तो आपको स्थाई सफलता प्राप्त होगी. आज आपको सही दिशा में धैर्य के साथ मेहनत करनी है. आज की भी मेहनत आपकी सफलता की सीधी होगी. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज आपको पहले से की गई मेहनत का परिणाम देखना शुरू होगा. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से आपको उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा. आज कोई नया बड़ा प्रोजेक्ट आपको लीड करने को मिल सकता है. आज अपना पूरा फोकस काम पर बनाए रखें, तथा साथ ही सफलता के लिए किसी भी प्रकार का शॉर्टकट न चुने. आज किया गया कठिन परिश्रम आपकी सफलता को आपके कदमों में लाकर रख देगा.

फाइनेंस

आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थाई तौर पर मजबूत होगी. अचानक बड़े धन लाभ की उम्मीद कम है लेकिन धीमे-धीमे आर्थिक प्रगति होगी. भविष्य से संबंधित बचत योजनाओं पर ध्यान देना होगा. लंबी अवधि की किसी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने से लाभ प्राप्त होगा. किसी के इनफ्लुएंस में आकर अपना इन्वेस्टमेंट ना करें. क्विक प्रॉफिट वाली स्कीम में इन्वेस्टमेंट घातक सिद्ध होगा.

लव लाइफ

आज दांपत्य जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. पत्नी के साथ लंबी और गंभीर बातचीत हो सकती है. भविष्य से संबंधित योजनाएं शामिल होंगी. सिंगल जातकों के लिए आज कोई सीरियस रिलेशन मिल सकता है. नए संबंध स्थापित करते समय थोड़ी सावधानी रखें. पहले उसके बारे में पूरी तरह जान लें. प्रेम संबंध में कठोरता नुकसान देह रहेगी. पार्टनर के साथ अपनी फिलिंग्स को बताना ना भूले. आज मानसिक तौर पर आपको भारीपन महसूस होगा. ज्यादा फ्रस्ट्रेशन होने की स्थिति में किसी से विवाद ना करें.

शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com