Numerology Number 7 Prediction: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आपके मन में भटकाव की स्थिति बनेगी. एक तरफ अध्यात्म और दूसरी तरफ प्रोफेशनल लाइफ. दोनों में संतुलन बनाना आज आपके लिए थोड़ा कठिन रह सकता है. यदि आपने आज दोनों में संतुलन स्थापित कर लिया तो आज का दिन बहुत शानदार रह सकता है. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
रिसर्च, धर्म, इंजीनियरिंग और डाटा के क्षेत्र से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. आज आपको अचानक कोई अवसर प्राप्त हो सकता है. कोई पुराना अटका हुआ काम आज फिर से चालू हो सकता है. अकेले में रहकर काम करने में आपको अधिक सफलता प्राप्त होगी. संभव हो तो आज वर्क फ्रॉम होम करने की कोशिश करें. टीम के साथ काम करने में आज गलतफहमी और इरिटेशन हो सकता है. आपके पुराने आइडिया आज फिर से काम आएंगे.
फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थाई लेकिन धीमी प्रगति के साथ बेहतर होगी. आज अचानक से धन लाभ की संभावना नहीं है. शेयर बाजार, ट्रेडिंग या ऑनलाइन बिजनेस में पैसा इन्वेस्टमेंट ना करें. यदि आप लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, उसके लिए प्लानिंग करने के लिए आज का दिन बेहतर है. इन्वेस्टमेंट में ज्यादा रिस्क लेना बेहतर नहीं है.
लव लाइफ
अपनी या प्रेमिका के साथ थोड़ा इमोशनली दूरी महसूस कर सकते हैं. यदि आप अपने विचारधारा को जीवनसाथी पर रोकने का प्रयास करेंगे तो संबंधों में दूरी आ सकती है. बातचीत के दौरान स्पष्ट रहना आवश्यक है. आज सिंगल जातकों के जीवन में नए संबंध बनने की संभावना नहीं है. योगा, पूजा पाठ, धर्म आदि में आपका मन लगेगा. आज आप अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुने और सही निर्णय लेकर आगे बढ़े.
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : महरून
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं