Numerology Number 6 Prediction: किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है.आज के दिन आपके बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे. आज आपका व्यक्तित्व काफी चार्मिंग रहेगा. नए रिश्तों को लेकर थोड़ी बेचैनी रह सकती है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर : आज क्लाइंट्स के साथ मीटिंग में आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी. आपकी बात करने की क्षमता और आपकी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से प्रभावित होकर आज आपको बड़ा बिजनेस मिलेगा. ऑफिस में टीम के साथ मिलकर कार्य करने से परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे. आज किसी ऐसे व्यक्ति से संबंध बनेंगे जिससे आपको फ्यूचर में बड़े एडवांटेज होंगे. डिसीजन लेने में आपको स्मार्टनेस दिखानी होगी. आपका सारा फोकस आज आपके काम पर होना चाहिए.
फाइनेंस: आज आपको अतिरिक्त धन आगमन की संभावना है. खर्च भी आपके बढ़ जाएंगे. घर में लग्जरियस आइटम और कंफर्ट पर आपका बड़ा धन खर्च होगा. दिखावे के लिए खरीदारी ना करें. दोस्तों और रिश्तेदारों के ऊपर आज आपको अनावश्यक धन खर्च करना पड़ सकता है. आज आपके बजट पर नियंत्रण करके रहना होगा साथ ही बचत योजनाओं में निवेश करना होगा.
लव एवं व्यक्तिगत जीवन : पार्टनर के साथ आज आपकी बॉन्डिंग बहुत रोमांटिक रहेगी. बातचीत से आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे. छोटी-छोटी बातों पर मूड स्विंग्स और स्ट्रेस लेना कम करना होगा. किसी पार्टी अथवा आयोजन में किसी खास व्यक्ति की प्रति आपका आकर्षण बहुत अधिक रहेगा. लव लाइफ में आज नए कनेक्शन बनने के योग हैं. आज आप थोड़ा भावुक रहेंगे. खुद के लिए थोड़ा समय निकाल कर अपनी खुशी के लिए काम करना होगा.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : आसमानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं