Numerology Number 6 Prediction: किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज आप थोड़ा भावुक रह सकते हैं. सांसारिक मोह माया से आज आपका इंटरेस्ट कम हो सकता है. आज मूड ऑफ होने की वजह से सामाजिक रूप से अलग महसूस करेंगे. आज का दिन आत्म मंथन के लिए बेहतर है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
आज आपको अपने कामों पर फोकस बनाकर रखना होगा. गुप्त रूप से आपको अपना प्लान और स्ट्रेटजी बनाकर सही मौके का इंतजार करना होगा. आज यदि कोई महत्वपूर्ण बैठक या प्रोजेक्ट पर डिस्कशन होना है तो बेहतर होगा उसे आज टाल दिया जाए. आज किसी भी काम में जल्दबाजी की बजाय धैर्य रखना आपके लिए हितकर होगा. क्रिएटिव फील्ड वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा बेहतर रह सकता है. आज आपको टीम से अलग अकेले बैठकर अपनी योजनाओं पर कार्य करना होगा.
फाइनेंस
आज घर में आवश्यक चीजों जैसे लग्जरियस आइटम और कंफर्ट पर आपका खर्च ज्यादा हो सकता है. अचानक आपके ऊपर कोई जबरदस्त खर्च या धन हानि हो सकती है. बजट से संबंधित प्लान बनाना आपके लिए बेहतर रहेगा. आज का दिन किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट के लिए सेफ नहीं है. किसी भी लेनदेन या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय सतर्कता रखना आवश्यक है.
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में आज दूरियां बढ़ सकती हैं. स्पष्ट बातचीत न होने की वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग के कारण आज विवाद हो सकता है. जीवनसाथी को थोड़ा समय निकालकर कहीं घुमाने ले जाएं. बातचीत के दौरान स्पष्ट था जरूरी है. आज जीवनसाथी के भावनाओं को समझें. कहीं शांत जगह या पहाड़ी इलाके में घूमने का प्लान बनाएं. भावुकता में या ईगो में कोई भी निर्णय आपके रिश्तों को खराब करेगा.
शुभ अंक : 3
शुभ रंग: आसमानी नीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं