विज्ञापन

Mulank 6 Rashifal: दिखावे के लिए न करें अनावश्यक खर्च, मानसिक रूप से रहेंगे प्रसन्न, पढ़ें मूलांक 6 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 6: फैशन डिजाइनिंग और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. घर में लग्जरी से संबंधित चीजों पर आपका खर्च बढ़ेगा. एक से अधिक स्रोतों से आज आपको इनकम होगी. पढ़ें राशिफल...

Mulank 6 Rashifal: दिखावे के लिए न करें अनावश्यक खर्च, मानसिक रूप से रहेंगे प्रसन्न, पढ़ें मूलांक 6 का राशिफल
मूलांक 6 का राशिफल

Numerology Number 6 Prediction: किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज आप प्रेम संबंधों की ओर आकर्षित होंगे. आपके अंदर सामाजिकता बढ़ेगी. लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा साथ ही आप कंफर्ट जोन में रहना पसंद करेंगे. आज के दिन आपका पैसा, पॉवर, स्टेटस में वृद्धि होगी. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

फैशन डिजाइनिंग और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. आज क्लाइंट्स के साथ बातचीत में आपको सफलता हासिल होगी. ऑफिस में आपकी पर्सनालिटी लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी. आज आपका ध्यान खुद पर होना चाहिए. अपने आप को प्रमोट करें. समाज में लोगों के साथ सक्रियता से जुड़े. आपका अट्रैक्शन ही आज आपको सफलता दिलाएगा.

फाइनेंस

घर में लग्जरी से संबंधित चीजों पर आपका खर्च बढ़ेगा. एक से अधिक स्रोतों से आज आपको इनकम होगी. इनकम के साथ आपका खर्च भी अधिक होगा. अपने आनंद के साथ बचत पर भी ध्यान दें. अनावश्यक और दिखावे के लिए खर्च करना बंद करें. लॉन्ग टाइम इन्वेस्टमेंट आपको आज लाभ कर सकता है.

लव लाइफ

जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में आज आपका अट्रैक्शन जबरदस्त होगा. प्रेम संबंधों में आपको क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का शानदार मौका मिलेगा. सिंगल जातकों को आज प्रेम संबंधी प्रपोजल प्राप्त हो सकता है. किसी पुराने खास व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है. आज किसी पार्टी में आपका फिजिकल अट्रैक्शन बढ़ सकता है. आज आप मानसिक रूप से रिलैक्स और प्रसन्न रहेंगे. अपने ऊपर किसी भी तरह आलस को हावी न होने दें.

शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com