विज्ञापन

Mulank 5 Rashifal: आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, क्लाइंट्स के साथ मीटिंग में हो सकती है डील फाइनल, पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 5: क्लाइंट्स के साथ मीटिंग में नई डील फाइनल हो सकती है. पुराने कांटेक्ट से आज आपको लाभ हो सकता है. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल...

Mulank 5 Rashifal: आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, क्लाइंट्स के साथ मीटिंग में हो सकती है डील फाइनल, पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल
मूलांक 5 का राशिफल

Numerology Number 5 Prediction: किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज के दिन आपकी कम्युनिकेशन  स्किल डेवलप होगी. आपकी बातचीत करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा. सही समय पर सही बातचीत आपके करियर को आगे ले जाएगी.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज आप ऑफिस में जो भी प्रेजेंटेशन देंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी. क्लाइंट्स के साथ मीटिंग में नई डील फाइनल हो सकती है. पुराने कांटेक्ट से आज आपको लाभ हो सकता है. कोशिश करें कि आप आज ज्यादा से ज्यादा लोगों से संवाद करें. लोगों के सामने अपने प्लान को क्लेरिटी के साथ रखें. अपने बिजनेस में कामयाबी के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय बने रहें. आज आप अपने कम्युनिकेशन स्किल से ही किसी भी कार्य में जीत दर्ज कर सकते हैं.

फाइनेंस

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. एक से ज्यादा सोर्सेस से आज आपको धन का लाभ होगा. पार्टटाइम बिजनेस या किसी काम में कमीशन के रूप में आपको धनलाभ होगा. शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करते समय सतर्क रहें. छोटे-छोटे लाभ के अवसर अचानक मिलेंगे. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट में लाभ होगा. रिस्की निवेश और अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल करना होगा.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में आज आपके बीच बातचीत से बॉन्डिंग मजबूत होगी. आपकी हंसी मजाक और आनंदित क्षण एक-दूसरे के साथ व्यतीत होंगे. आज नए लोगों के साथ आपके संबंध बन सकते हैं. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से उनका प्यार मिल सकता है. आज आपके दिमाग में तरह-तरह के आईडिया आएंगे. आपका अपने गोल से फोकस हट सकता है. आज आप अपने अंदर सकारात्मकता लेकर आए. आज आपके अंदर उर्जा का स्तर काफी ज्यादा होगा. 

शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com