विज्ञापन

Mulank 5: करियर से व्यवसाय तक चारों तरफ होगी बुलंदी, जल्दबाजी में न लें गलत निर्णय, पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 5: सेल्स- मार्केटिंग, ट्रेडिंग और शेयर बाजार में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार है. यदि आप शेयर बाजार या ट्रेडिंग में आज किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आज आपके लिए सितारे बुलंद है. पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल...

Mulank 5: करियर से व्यवसाय तक चारों तरफ होगी बुलंदी, जल्दबाजी में न लें गलत निर्णय, पढ़ें मूलांक 5 का राशिफल
मूलांक 5 का राशिफल

Numerology Number 5 Prediction: किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज आपके दिमाग में तेजी और बात करने की जबरदस्त कला के साथ निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होगी. आज मिले अवसरों को आपको तुरंत कैच करना होगा. जल्दबाजी में गलत निर्णय न लें. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

सेल्स- मार्केटिंग, ट्रेडिंग और शेयर बाजार में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत शानदार है. नए क्लाइंट के साथ मीटिंग सकारात्मक रहेगी. कोई बड़ी डील आज आपको प्राप्त हो सकती है. अचानक करियर में कोई बहुत शानदार अवसर या ऑफर आपको प्राप्त हो सकता है. व्यापार कर रहे जातकों को आज का दिन लाभदायक रहेगा. किसी भी डील में कमिटमेंट करते समय अपनी बात को पहले खुद समझ लें.

फाइनेंस

आज अचानक बड़े धन लाभ के मजबूत चांसेस है. यदि आप शेयर बाजार या ट्रेडिंग में अथवा इंट्राडे में आज किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आज आपके लिए सितारे बुलंद है. आज आपको व्यापार में बड़ी डील मिल सकती है. बहुत ज्यादा रिस्क लेना आपके लिए लाभदायक नहीं होगा. अपने बजट का मैनेजमेंट करें और फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं.

लव लाइफ

जीवनसाथी के साथ आज कम्युनिकेशन बेहतर होगा. आपके संबंधों में एक दूसरे के प्रति प्यार और आकर्षण बढ़ेगा. पार्टनर के प्रति आपके मन में एक्साइटमेंट बढ़ेगा. सिंगल लोगों के लिए आज प्रेम संबंधों में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है. आपके द्वारा किए गए कमिटमेंट को लेकर आज प्रेम संबंधों में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है. आज अचानक परिवार या मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है. कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला है.

शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पिस्ता कलर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com