Numerology Number 3 Prediction: दिनांक 18 अप्रेल 2026 दिन शनिवार. आज के दिन का मूलांक 5 है. मूलांक 5 बुध ग्रह से सम्बंधित है.आइये जानते हैं कि मूलांक 3 के जातकों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 18 अप्रेल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 3 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
मूलांक 3 - किसी भी माह के 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. अंक 3 देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव क्षेत्र में आता है और आज के दिन का अंक 5 बुध मिलकर आज आपको बदलाव की ओर ले जा सकते हैं. इसलिए आपका लचीला स्वाभाव आपके लिए हितकर होगा.
करियर : शिक्षा और काउंसलिंग से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा. यदि आप पूर्व से बनी हुई किसी योजना को आज लागू करना चाहते हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहतर है. आज का दिन प्लानिंग के लिए नहीं है. पहले से जो प्लान तैयार है उस पर कार्य किया जाए. आपकी कार्यप्रणाली से संतुष्ट होकर ऑफिस में लोग आपको अत्यधिक महत्व देंगे.
फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना ले. यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो पूरी जांच परख के बाद ही अपने धन को निवेश करें. अचानक से कुछ खर्च बढ़ सकते हैं. लेनदेन करते वक्त सावधानी बरतें.
लव/पर्सनल लाइफ : आज आपकी समझदारी और गंभीरता की वजह से आपके रिश्ते और मजबूत हो जाएंगे. जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ आज आपको शानदार समय व्यतीत करने को मिल सकता है. पहले से चली आ रही गलतफहमी आज बैठकर दूर कर लेने में ही समझदारी है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. तनाव से मुक्त रहें.
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं