विज्ञापन

Mulank 3: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, व्यापार में मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 3: आज आपके मन में बेहतर आइडिया होंगे, जिनके आधार पर आप एक शानदार स्ट्रेटजी तैयार कर सकते हैं. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आज धन का आगमन धीमा लेकर स्थाई रहेगा. पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल...

Mulank 3: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, व्यापार में मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें मूलांक 3 का राशिफल
मूलांक 3 का राशिफल

Numerology Number 3 Prediction: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है. आज का दिन आपके ज्ञान का सही प्रयोग करके जिंदगी में प्रगति प्राप्त करने का है. लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे, समझेंगे और मानेंगे. आज आप एक अच्छे गाइड के रूप में लोगों को सलाह देकर लाभान्वित करेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज आपके मन में बेहतर आइडिया होंगे, जिनके आधार पर आप एक शानदार स्ट्रेटजी तैयार कर सकते हैं. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. साथ ही भविष्य में नई योजनाओं पर काम करने के लिए आज प्लान तैयार करना होगा. आज आपकी व्यवसाय को सोशल मीडिया के माध्यम से लाभ और फेम की प्राप्ति होगी. कंसल्टेशन, शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार परिणाम दायक होगा. किसी भी निर्णय से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी करके ही आगे बढ़े. अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं. 

फाइनेंस

आज धन का आगमन धीमा लेकर स्थाई रहेगा. आज अपने ज्ञान और स्किल का प्रयोग करके आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. शॉर्ट मनी या लाभ कमाने के लिए किसी भी प्रकार का शॉर्टकट आपके लिए लाभदायक नहीं होगा. लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करना आपको बेहतर रहेगा. किसी ऑनलाइन स्कीम में पैसा लगाना आपके लिए हानिकारक होगा.

लव लाइफ

जीवनसाथी के साथ आज आपके रिश्ते बेहतर और शानदार होंगे. आज आपके बीच बेहतर कम्युनिकेशन और रिश्तो में गंभीरता बढ़ेगी. आज आप अपनी फिलिंग्स को अपने पार्टनर के साथ अच्छे से व्यक्त कर पाएंगे. परिवार और जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का आज प्रोग्राम बन सकता है. आज आप अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करें. आपका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ेगा. कुछ नया सीखने के लिए आज का दिन आपको बहुत शानदार परिणाम देगा. आज समाज में आपको मान, सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.

शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com