Numerology Number 2 Prediction: किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपके मन में भावुकता हावी रहेगी. आज हर एक बात को आप डीप में ऑब्जर्व करेंगे. कुछ बातें आपके सीधे दिल पर असर करेंगी. आज दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
आज आपका ध्यान पूरी तरह काम करने पर होना चाहिए. हालांकि आपका मन बार बार काम से हटेगा. यदि आप लेखन, कंटेंट राइटिंग के प्रोफेशन में है तो आज आप पूरे मन से अपने दिल की आवाज का प्रयोग करके, अपने शब्दों को लिखेंगे. आज काम करते समय ऑफिस में लोगों के साथ मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से विवाद हो सकता है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय अगर लेना है तो उसे आज छोड़ना बेहतर होगा. आंख बंद करके किसी पर भी विश्वास ना करें अन्यथा विश्वासघात हो सकता है.
फाइनेंस
आज घर परिवार की वजह से भावुकता में आकर काफी खर्च हो सकता है. अगर आपने इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो आज का दिन आपको बेहतर परिणामदायक नहीं है. आज का सेविंग्स पर ध्यान देने का है. जितनी जरूरत हो उसके अनुसार खर्च करें बाकी धन बचा कर रखें. आज कैश फ्लो काफी कम रहेगा. धन की स्थिति की वजह से मानसिक चिड़चिड़ापन रह सकता है. आज कोई बड़ा पेमेंट आपका रुक सकता है.
लव लाइफ
ओवरथिंकिंग, मूड स्विंग्स आपके संबंधों को खराब कर सकती है. जीवनसाथी से आपकी अपेक्षाएं अधिक होने की वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है. किसी भी बात पर रिएक्ट करने से पहले बातचीत से उसका हल ढूंढने का प्रयास करें. कोई पुरानी यादें आज आपको भावुक कर सकती है. मानसिक उलझन और अकेलापन आज आप पर हावी रहेगा. किसी भी प्रकार की नेगेटिविटी और भावुकता में आकर निर्णय लेने से आप को बचना होगा. आज आपको अपने आप की भावनाओं को समझना चाहिए और खुद के लिए समय निकालकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए.
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : समुद्री हरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं