विज्ञापन

Mulank 2 Rashifal: पुरानी इन्वेस्टमेंट से मिलेगा लाभ, रिलेशनशिप में बॉन्डिंग होगी मजबूत, पढ़ें मूलांक 2 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 2: ऑफिस में आज आपको पूरी टीम के साथ मिलकर किसी प्रोजेक्ट को हैंडल करना होगा. आज दिन में कई बार छोटे-छोटे लाभ का योग बन रहा है. अचानक कोई पुराना इन्वेस्टमेंट आपको लाभ दे सकता है. पढ़ें मूलांक 2 का राशिफल...

Mulank 2 Rashifal: पुरानी इन्वेस्टमेंट से मिलेगा लाभ, रिलेशनशिप में बॉन्डिंग होगी मजबूत, पढ़ें मूलांक 2 का राशिफल
मूलांक 2 का राशिफल

Numerology Number 2 Prediction: किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज का दिन आपके लिए काफी समझदारी भरा और प्रगतिदायक होगा. आपका नेचर थोड़ा सेंसिटिव रहेगा. आज आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा कंट्रोल करना होगा, साथ ही लोगों के साथ मिल-जुल कर करियर से रिलेटेड सही निर्णय लेने होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

ऑफिस में आज आपको पूरी टीम के साथ मिलकर किसी प्रोजेक्ट को हैंडल करना होगा. टीम के साथ कार्य करने में आपको सफलता हासिल होगी. ऑफिस में बॉस या सीनियर अधिकारियों से आपको समय-समय पर सहायता मिलेगी. किसी भी प्रकार का कम्युनिकेशन करते समय अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखें. जरा भी कंफ्यूजन आपकी प्लानिंग को खराब कर सकता है. मीडिया, लेखन और पब्लिक डीलिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा.

फाइनेंस

आज दिन में कई बार छोटे-छोटे लाभ का योग बन रहा है. अचानक कोई पुराना इन्वेस्टमेंट आपको लाभ दे सकता है. घर से संबंधित कोई खर्च आपको परेशानी में डाल सकता है. उधार लेनदेन करते समय आज आपको सावधानी रखनी होगी, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा. दिखावे में खर्च या खरीदारी करने से बचना होगा. शेयर बाजार में आज इन्वेस्टमेंट से लाभ हो सकता है. छोटे छोटे लाभ से संतोष करना होगा.

लव लाइफ

दांपत्य जीवन और लव पार्टनर के साथ आज आपकी बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग होगी. आप लोगों की बातचीत आज काफी गंभीर और लंबी हो सकती है. सिंगल जातकों के जीवन में भी प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है. पार्टनर द्वारा दी गई सीख से आप हर्ट हो सकते हैं. ओवरथिंकिंग और किसी भी तरह की शंका रिश्तों को खराब कर सकती है. आज आपकी इनट्यूशन पाउडर बहुत मजबूत होगी.

शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सफेद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com