विज्ञापन

Mulank 1: बनेंगे प्रमोशन के योग, जल्दबाजी में न लें कोई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 1: आज आपकी प्लानिंग, आपके आईडिया को धरातल पर उतारने का सही समय है. व्यवसाय करने वाले लोगों को आज काफी लाभ की प्राप्ति हो सकती है. आज व्यापार में ग्राहकों की भीड़ आपके धन के ब्लॉकेज को हटा देगी. पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल...

Mulank 1: बनेंगे प्रमोशन के योग, जल्दबाजी में न लें कोई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल
मूलांक 1 का राशिफल

Numerology Number 1 Prediction: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज के दिन आपको नेतृत्व का मौका मिलेगा. आपकी ऊर्जा लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगी. आज आपके जीवन में तरक्की के नए अवसर आएंगे. आज आपको कई महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज आपकी प्लानिंग, आपके आईडिया को धरातल पर उतारने का सही समय है. व्यवसाय करने वाले लोगों को आज काफी लाभ की प्राप्ति हो सकती है. उनका व्यापार आज काफी बढ़ेगा. ऑफिस में आज आपको अपने उच्च अधिकारियों से प्रशंसा और प्रमोशन मिलने के योग हैं. कार्यस्थल पर अचानक कोई बड़ा अवसर आपको प्राप्त हो सकता है. जिससे आपके करियर को विशेष लाभ होगा. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें और ना ही जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय करें, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

फाइनेंस

आज व्यापार में ग्राहकों की भीड़ आपके धन के ब्लॉकेज को हटा देगी. धन आगमन के कई स्रोत बनेंगे. छोटी अवधि के निवेश में आज आपको लाभ की प्राप्ति होगी. शेयर बाजार या ट्रेडिंग में कोई बड़ा रिक्स ना ले. छोटे इन्वेस्टमेंट से संतोष करें. बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें.

लव लाइफ

जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में आज आपकी बातचीत काफी असरदार और शानदार रहेगी. किसी रूठे हुए साथी को आज मनाने में आपको कामयाबी हासिल होगी. रिश्तो में पारदर्शिता जितनी अधिक होगी उतनी ज्यादा क्लेरिटी और गंभीरता रहेगी. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें, रिश्तो के बीच में ईगो और एटीट्यूड ना आने दे. आज आपका दिमाग शानदार काम करेगा. आपका कॉन्फिडेंस लेवल लोगों को आपकी बात मानने के लिए मजबूर करेगा. आज आपको ओवरथिंकिंग से बचना होगा और धैर्य रखना होगा.

शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सुनहरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com