Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 9: किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके दिमाग में अग्रेशन और इमोशन दोनों का बैलेंस रहेगा. मन में कई इच्छाएं आएंगी. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा या कोई एक्शन नहीं लेना है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय आपको पछतावा दे सकता है. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career/करियर: आज आपके पूर्व से अटके हुए कामों को खत्म करने की ऊर्जा मिलेगी. आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा. त्वरित निर्णय लेने के लिए आज का दिन बेहतर है. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. आज अपना काम दूसरों पर ना छोड़े. टीम को एक अच्छे लीडर की तरह गाइड करें. क्लाइंट्स के साथ मीटिंग करते समय आपका आकर्षण आपको सफलता दिलाएगा. क्विक डिसीजन से आज आपको लाभ के मौके प्राप्त होंगे.
Finance/फाइनेंस: आज कैश फ्लो आपके लिए बहुत शानदार रहेगा. आज आपका खर्चा भी जबरदस्त तरीके से बढ़ सकता है. शेयर बाजार या ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट करने का मन करेगा. अनावश्यक रूप से रिस्क लेना हानिकारक हो सकता है. भावनाओं पर कंट्रोल करके पैसा सुरक्षित रूप से निवेश करें. काफी समय से अटका हुआ कोई पेमेंट आज रिलीज हो सकता है.
Love and Personal Life/लव एवं व्यक्तिगत जीवन: लव लाइफ के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है. आज प्यार में अट्रैक्शन और बॉन्डिंग काफी हाई रहेगी. एक-दूसरे के साथ शारीरिक इच्छाएं जबरदस्त होंगी. संबंधों में आकर्षक बहुत मजबूत होगा. बातचीत करते समय थोड़ा सावधानी रखें, ईगो की वजह से क्लेश हो सकता है. आज आप लोगों के बीच में रोमांस चरम पर होगा. ब्लड प्रेशर, चोट अथवा एक्सीडेंट का रिस्क है. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं