विज्ञापन

मूलांक 5 राशिफल: एक से ज्यादा काम से होगा धनलाभ, संबंधों में गलतफहमी से रहना होगा सावधान

आज के दिन का अंक है 4 है, जो राहू एवं बुध की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा, आपका दिमाग एक्टिव रहेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 5 राशिफल: एक से ज्यादा काम से होगा धनलाभ, संबंधों में गलतफहमी से रहना होगा सावधान
Numerology Prediction 4 may 2026: मूलांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 5: किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज आपकी सोच बहुत ही अप्रत्याशित और जबरदस्त रहेगी. आज आप हर प्रकार की सिचुएशन को तुरंत ऑब्जर्व करके उसका समाधान कर देंगे. आपके अंदर निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होगी साथ ही आप बेहतर स्ट्रेटजी बनाकर चलेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career/करियर: एक साथ एक से ज्यादा कार्य करने के लिए आपके मन में ललक रहेगी. कार्य में अचानक बदलाव आ सकता है. आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल शानदार रहेगी और लोगों को प्रभावित करेगी, जिसकी वजह से आज कार्य करने में आपको आसानी रहेगी. क्लाइंट्स के साथ खुलकर बातचीत करें. कम्युनिकेशन गैप की वजह से गलतफहमी हो सकती है. नेटवर्किंग सेक्टर के लोगों को आज का दिन बेहतर परिणाम दायक है. आज आपको थोड़ा डिप्लोमेटिक रहकर कार्य करना होगा.

Finance/फाइनेंस: अचानक आपको आज बड़ा धन लाभ हो सकता है. ज्यादा लालच के चक्कर में वह लाभ तुरंत नुकसान में भी परिवर्तित हो सकता है. आज शेयर बाजार या ट्रेडिंग में किसी भी तरह से इन्वेस्टमेंट ना करें. किसी के बताए जाने पर किसी भी योजना में अपना धन निवेश नहीं करना है. आज छोटी पूंजी से व्यापार और छोटे लाभ से संतोष करना बेहतर रहेगा.

Love and Personal Life/लव  एवं व्यक्तिगत जीवन: आज संबंधों में काफी ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. बहुत ज्यादा बातचीत होगी लेकिन उसका कोई परिणाम हासिल नहीं होगा. आप पार्टनर को अपनी बात समझाने में नाकामयाब रहेंगे. किसी भी बात को बहुत ज्यादा समझाने पर जोर ना दें. सिंगल जातकों के जीवन में किसी व्यक्ति को लेकर अट्रैक्शन हो सकता है. यह संबंध लंबे समय तक नहीं चल पाएंगे. परिवार को समय दें एवं उनकी आवश्यकताओं को समझें. आज शांत रहकर आपको चीजों को समझना होगा उसके बाद ही कोई एक्शन ले.

  • Lucky Number / शुभ अंक : 6
  • Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी नीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com