विज्ञापन

मूलांक 1 राशिफल: आज गुप्त शत्रुओं से रहना होगा सावधान, ओवरथिंकिंग से रिश्तों में हो सकती है कन्फ्यूजन

आज के दिन का अंक है 4 है और आपका मूलांक 1 हैं. आज राहू के साथ सूर्य की ऊर्जा से आपका दिन थोड़ा कठिन और संघर्षपूर्ण रह सकता है. आईए जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 1 राशिफल: आज गुप्त शत्रुओं से रहना होगा सावधान, ओवरथिंकिंग से रिश्तों में हो सकती है कन्फ्यूजन
Numerology Prediction 4 may 2026: मूलांक 1 राशिफल

Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 1: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज आपको किसी भी कार्य में सही योजना बनाकर उसे पर चलना होगा, अन्यथा चीजें आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती है. आज मेहनत से ज्यादा स्मार्टवर्क पर ध्यान देना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career/करियर: ऑफिस में आज आपको अतिरिक्त प्रेशर झेलना पड़ सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंधों में विवाद खड़ा हो सकता है. असमंजस की स्थिति में कोई भी निर्णय ना लें. आज आपके विरुद्ध आपके साथी आंतरिक षड़यंत्र करने का प्रयास करेंगे. हालांकि, अचानक आपको लाभ का बड़ा अवसर भी प्राप्त होगा. बस आपको उसे पहचानना होगा. किसी भी परिस्थिति में आपका फोकस अपने टास्क से हटना नहीं चाहिए.

Finance/फाइनेंस: आज खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है. कोई पुराना बड़ा पेमेंट आज आपको करना पड़ सकता है. किसी भी तरीके का रिस्क ना लें, अन्यथा व्यापार में हानि हो सकती है. आज का दिन किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट को करने के लिए बेहतर नहीं है. यदि किसी बड़ी डील को आज फाइनल करना है तो उसे किसी तरह आज रोक दें. आज का दिन बजट की प्लानिंग करने के लिए बेहतर है.

Love and Personal Life/लव और व्यक्तिगत जीवन: मानसिक तनाव और कन्फ्यूजन के बीच आज रिश्तों में गलतफहमी जैसी स्थिति हो सकती है. छोटी-छोटी बातों को तूल ना दें. किसी भी तनाव की स्थिति के बीच अपने आप को शांत रखने का प्रयास करें. झगड़ा या बहसबाजी करने से आज आपको बचना होगा. सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते में कुछ कंफ्यूजन जैसी स्थिति बन सकती है. ईगो, ओवरथिंकिंग और कन्फ्यूजन आज इन तीनों चीजों को संतुलित करके आगे बढ़ना होगा.

  • Lucky Number/शुभ अंक : 8
  • Lucky Color/शुभ रंग : आसमानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com