Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है.ऑफिस में आज आपके आदेशानुसार लोग काम करेंगे. आज तेज गति से सोचने की क्षमता आपको लाभान्वित करेगी. आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज उच्च अधिकारियों का आपके सहयोग प्राप्त होगा. टीम के साथ मिलकर कार्य करने से कामयाबी हासिल होगी. कोई भी निर्णय अकेले ना करें. सभी की सलाह मशवरा लेकर आगे बढ़ने का फैसला करें. आज अपने इमोशंस को अपने ऊपर हावी न होने दें. एकदम प्रोफेशनल तरीके से कोई भी निर्णय करें. आपकी कार्यप्रणाली से प्रसन्न होकर अधिकारियों के द्वारा आपको प्रमोशन दिया जा सकता है. आज आपको किसी भी मामले में धैर्य रखना होगा. एजुकेशन सेक्टर, होटल इंडस्ट्री,दूध, पानी से सम्बंधित व्यवसाय से लाभ होगा. गुप्त शत्रुओं से सावधानी रखनी होगी. किसी भी डील को फाइनल करते समय की कानूनी कार्रवाई पूरी करें. व्यवसाय में किसी महिला का साथ मिलेगा. किसी भी व्यक्ति को आज धन उधार ना दें.
Finance / फाइनेंस: आज धन की स्थिति बेहतर रहेगी. लेकिन आपके खर्चों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल सकती है. भावुकता में आकर आज परिवार के लिए धन खर्च कर सकते हैं. साथ ही घर में किसी व्यक्ति की मेडिकल इमरजेंसी पर आपका धन खर्च होगा. नए इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. आज नए व्यवसाय या इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर प्लानिंग करें. उसके बाद कोई निर्णय करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में फिलिंग्स काफी ज्यादा रहेगी. पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी. सिंगल जातकों के प्रेम संबंधों की शुरुआत किसी के साथ हो सकती है. कुंवारे लोगों के लिए विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ बातचीत में समझदारी का परिचय दें, अन्यथा विवाद की स्थिति हो सकती है. आपकी समझदारी से दिन के अंत में सिचुएशन बेहतर हो जाएगी. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. घर में आज मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं रिश्तो में किसी प्रकार का शक ना करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज दूध में हल्दी अथवा केशर मिलाकर पीने से राजयोग मजबूत होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं