Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपके द्वारा बेहतर निर्णय किया जा सकता है. काफी समय से असमंजस की स्थिति आज खत्म होगी. अपने अनुभव का पूरा प्रयोग करें. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज कार्य स्थल पर आपकी बेहतर विश्लेषण क्षमता और शानदार थिंकिंग की वजह से बड़ी कामयाबी मिलेगी. किसी जटिल प्रोजेक्ट में आपके प्रयासों से सफलता हासिल होगी. अधिकारियों के द्वारा आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपके द्वारा उस कार्य को काफी गोपनीयता और सावधानी के साथ पूरा किया जाएगा. आपकी रणनीति काफी शानदार रहेगी. व्यवसाय में अचानक आपको कोई बेहतर प्रपोजल मिलने की संभावना रहेगी. रिसर्च,कंसल्टेशन,सोशल सर्विस और मार्केट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. पार्टनरशिप के मुद्दे पर जल्दबाजी में निर्णय न करें.
Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक मामलों में आपको अपनी नीतियां स्पष्ट रखनी होगी. प्राथमिकता के आधार पर धन खर्च करें. कोई पुराना इन्वेस्टमेंट या पॉलिसी के माध्यम से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है. अनावश्यक खरीदारी और ऑनलाइन शॉपिंग एवं घर की सुख सुविधा पर अनावश्यक खर्च न करें. वास्तविकता में जिस वस्तु की अधिक आवश्यकता है सिर्फ उसी पर धन खर्च करें. निवेश करने से पहले जोखिम और रिटर्न की पूरी जानकारी करें उसके बाद निर्णय करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : पार्टनर को आज पूरा स्पेस दे. अपने फैसले पार्टनर के ऊपर जबरदस्ती न लागू करें. आज वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. कम बोलकर या कार्य में व्यस्तता की वजह से गलतफहमी हो सकती है. किसी भी गलतफहमी या कम्युनिकेशन गैप के होने पर स्पष्ट शब्दों में संवाद करें. ओवर कॉन्फिडेंस और एटीट्यूड से दूरी बनाकर रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का सिलेटी
आज का उपाय : आज शाम के समय सूर्यास्त के बाद किसी धर्मस्थल में बैठकर एकांत में मनन करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं