विज्ञापन

Numerology Prediction 9 : ऑफिस में मेहनत और सक्रियता से मिल सकता है प्रमोशन

आज के दिन का अंक है 9 है और मूलांक 9 जो मंगल की दोहरी ऊर्जा से आपके नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के साथ-साथ किसी भी जटिल परिस्थिति में साहस के माध्यम से जीत प्राप्त करेंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9 : ऑफिस में मेहनत और सक्रियता से मिल सकता है प्रमोशन
पार्टनर के साथ करें रोमांटिक ट्रिप का प्लान.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज व्यक्तिगत जीवन से लेकर कैरियर और व्यवसाय तक आप किसी भी चुनौती में लड़ने और साहस के साथ आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. आज आपको जोश के साथ-साथ समझदारी से काम लेना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपके द्वारा काफी मेहनत की जाएगी. आपकी अतिरिक्त सक्रियता अधिकारियों के दिमाग में आपका स्थान मजबूत करेगी. आपके जोश और साहस से प्रभावित होकर अधिकारियों के द्वारा आपको ऑफिस में कोई नया दायित्व या प्रमोशन दिया जा सकता है. आज आपके अंदर जबरदस्त प्रशासनिक क्षमता होगी. एडमिनिस्ट्रेशन और लीडरशिप के अलावा टेक्निकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. व्यवसाय में आज काफी तेजी रह सकती है. आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा. आज आपके तेज निर्णय लेने की क्षमता से व्यवसाय को लाभ हो सकता है.

Finance / फाइनेंस: आपकी आर्थिक स्थिति आज काफी शानदार रहेगी. वित्तीय मामलों में पुराने ढर्रे से हटकर आज नए अवसर प्राप्त होंगे. इनकम को इंक्रीज करने के लिए आपके मन में कई विचार हो सकते हैं. लेकिन अपने जोश और ऊर्जा को केंद्रीकरण करके सिर्फ एक ही कार्य में लगाएं. अनावश्यक खर्च या सामाजिक मजबूती के लिए दिखावे के लिए आपका खर्च बढ़ सकता है. आपको खर्चों पर नियंत्रण करना होगा. जल्दबाजी में कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें. पहले किसी भी इन्वेस्टमेंट की पूरी जानकारी जुटा लें. आपके द्वारा लिए गए निर्णय से व्यवसाय और धन में स्थायित्व के संकेत है.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंधों में आकर्षण काफी अधिक हो सकता है. आज आप पार्टनर के साथ मीट पर जा सकते हैं. आपके अंदर अधिक एक्साइटमेंट रहेगा. आज आपकी भावनाएं काफी रोमांटिक रहेगी. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें.आपका गुस्सा आपके प्यार और संबंधों को खराब कर सकता है, इसलिए रिश्तों की मजबूती के लिए समझदारी एवं धैर्य के साथ आसान भाषा में अपनी बात कहें. दांपत्य जीवन में आज समय जिम्मेदारी को निभाने का है. जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने एवं आपके द्वारा सहयोग दिए जाने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. पार्टनर के साथ कहीं डिनर या रोमांटिक ट्रिप प्लान करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी.

आज का उपाय : आज सबा पांच किलो भुने हुए चने बंदरों के लिए डालें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Mulank 9 Rashifal, Mulank 9 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com