विज्ञापन

Numerology prediction 6 : आपके बेहतर व्यवहार और स्मार्ट थिंकिंग की वजह से करियर में मिलेंगे प्रगति के अवसर

आज के दिन का अंक 9 और मूलांक 6 यानी शुक्र और मंगल की ऊर्जा के साथ आज आपकी सोच काफी शानदार रहेगी. आज आप अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करेंगे. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 6 : आपके बेहतर व्यवहार और स्मार्ट थिंकिंग की वजह से करियर में मिलेंगे प्रगति के अवसर
प्रेम संबंधों में बढ़ेगी नजदीकियां.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आपका व्यक्तित्व आज काफी अट्रैक्टिव रहेगा. आपकी पॉजिटिविटी से लोग आपके साथ जुड़ेंगे. आपके विचारों में क्रिएटिविटी रहेगी. किसी के प्रभाव या आकर्षण की वजह से जल्दबाजी में कोई निर्णय ना करें. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज लोगों के साथ आपका व्यवहार काफी सराहनीय रहेगा. ऑफिस में आपके द्वारा बेजोड़ मेहनत अतिरिक्त सक्रियता के साथ की जाएगी. एक बेहतर लीडर के रूप में आप अपनी टीम को साथ लेकर चलेंगे. मीडिया, हॉस्पिटैलिटी, प्रबंधन और प्रॉपर्टी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. आज यदि कोई बदलाव आपको मिलता है तो उसे स्वीकार करें एवं अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग करके कामयाबी हासिल करें. आपके व्यवसाय में आज ग्राहकों के साथ बातचीत करने का लहजा काफी बेहतर होगा. इससे आपके व्यवसाय को लाभ प्राप्त हो सकता है. सर्विस प्रोवाइडर एवं पार्टनरशिप के व्यवसाय में लाभ के संकेत है.

Finance / फाइनेंस: आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बेहतर प्लानिंग करनी होगी. धन लाभ के संकेत है. लेकिन अवसरों से लाभ प्राप्त करने के लिए आपको सतर्कता रखनी होगी. घर की लग्जरियस और व्यक्तिगत सुख सुविधाओं पर आपका धन खर्च हो सकता है. बजट प्लान करके आगे बढ़ें. भविष्य की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आपको निवेश और सेविंग्स पर ध्यान केंद्रित करना होगा. जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निवेश न करें. आज प्रॉपर्टी या अन्य किसी कार्य से आपको मोटा कमीशन प्राप्त हो सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंध काफी मजबूत होंगे. पार्टनर के प्रति लगाव एवं नजदीकियां बढ़ेगी. आपके द्वारा पार्टनर का अतिरिक्त ध्यान रखा जाएगा. इससे आपके संबंध और भी ज्यादा मजबूत और रोमांटिक होंगे. आज सिंगल जातकों को किसी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी वाले व्यक्ति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का अवसर प्राप्त होगा. मैरिड लाइफ में आज रिश्तो में मजबूती आएगी. आपकी भावनाओं को जीवनसाथी के द्वारा विशेष प्रेम से समझा जाएगा. आपके बीच में नजदीकियां रोमांटिक एनर्जी को एक्टिव करेगी. कोई घरेलू कार्य आप दोनों के साझे निर्णय से पूरा होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : नीला.

आज का उपाय : आज अपनी पर्स में दो हरी इलायची रखें, उसके बाद किसी कार्य पर बाहर जाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com