विज्ञापन

Numerology prediction 5 : आज मल्टीटास्किंग की जगह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें

आज के दिन का अंक 9 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और मंगल की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपको लोगों के साथ बातचीत करते समय काफी समझदारी का परिचय देना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology prediction 5 : आज मल्टीटास्किंग की जगह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें
साझेदारी व्यवसाय में रखें स्पष्टता.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. दिमागी सक्रियता की वजह से नई चीजों को सिखाने एवं पुराने अनुभव का उपयोग करने का आज बेहतर अवसर प्राप्त होगा. आज बातचीत के माध्यम से कई तारीख आसानी से बन सकेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : कार्यक्षेत्र में आपके बात करने के बेहतर अंदाज, स्मार्ट थिंकिंग और आपके व्यवहार की वजह से माहौल एकदम बदला हुआ होगा. लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. किसी बड़ी मीटिंग अथवा प्रेजेंटेशन में बातचीत के लिए आपको नामित किया जा सकता है. नई नौकरी की शुरुआत या इंटरव्यू में आपको सफलता हासिल होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है. पब्लिक डीलिंग वाले सेक्टर में लोगों को आज लाभ मिलेगा. मल्टीटास्किंग की जगह कार्य की प्राथमिकता तय करें. व्यवसाय में आज लोगों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे. साझा व्यवसाय में बातचीत और नीतियों को स्पष्ट रखें. मार्केटिंग और सेल्स के लिए बेहतर रणनीति तैयार करेंगे.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने की संभावना है. इनकम को बढ़ाने के लिए आपके थॉट प्रोसेस एक्टिव रहेंगे. अचानक बड़े धन लाभ होने की संभावना है. एक साथ कई जगह से आज आपके पास धन आ सकता है. अनावश्यक खरीदारी और खर्चों पर आपको कंट्रोल करना होगा. क्विक प्रॉफिट के चक्कर में नहीं पड़ना है. कोई भी जल्दी अमीर बनने वाली योजना में आपके साथ फ्रॉड हो सकता है. बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग के साथ आज आगे बढ़ने का प्रयास करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में बातचीत के माध्यम से आपके रिश्ते काफी बेहतर और मजबूत होंगे. आपका फ्लर्टी नेचर लोगों को काफी आकर्षित करेगा. पुराने मनमुटाव और झगड़े दूर करने के लिए आज का दिन बेहतर है. दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम और नजदीकियां बढ़ेंगी. आपको आज संबंधों में ईमानदारी रखनी होगी. खुलकर बातचीत करने से संबंध बेहतर होंगे. अत्यधिक व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकालना बेहतर होगा. बच्चों और परेशानों के साथ घूमने फिरने मौज मस्ती का समय निकालें.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : पिस्ता शेड.

आज का उपाय : आज साबुत मूंग और सवा मीटर हरा कपड़ा भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में अपनी समस्याओं से मुक्ति की कामना करते हुए रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com